चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का कुरुक्षेत्र में रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

April 08, 2024

.....आज लोकतंत्र खतरे में है, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा लिखित संविधान खतरे में है, इसे बचाना है, आइए हम लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए मिलकर लड़ें - भगवंत मान

....कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में निकाला रोड शो

....आम आदमी पार्टी के सिपाही मैदान में डटकर कर मुकाबला कर रहे हैं, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में सच्चाई की जीत होगी : भगवंत मान

....ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं, हमारे शहीदों ने बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई : भगवंत मान

चंडीगढ़, 8 अप्रैल :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के रोड शो में शिरकत की। 'जेल का जवाब वोट से देंगे' नारे के साथ कुरूक्षेत्र के जाट धर्मशाला से शुरु होकर पुराना बस स्टैंड तक रोड शो निकाला गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से आप उम्मीदवार को जीताने की अपील की।

रोड शो के दौरान शहर के हर चौक चौराहे पर समर्थकों की भारी भीड़ थी। जनता ने पूरे रास्ते में फूलों की वर्षा से भगवंत मान का स्वागत किया। भारत माता की जय और इंकलाब के नारों के साथ कुरुक्षेत्र शहर आप मय हो गया। हजारों की संख्या में पहुंचे जनसैलाब ने इंडिया गठबंधन की जीत का संकल्प लिया।

भगवंत मान ने रोड शो में पहुंचे सभी कार्यकताओं और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा वाले सोचते हैं कि वो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे। लेकिन ये भाजपा की गलतफहमी है। अरविंद केजरीवाल को तो कैद कर लोगे, लेकिन उसकी सोच को कैसे कैद करोगे? अरविंद केजरीवाल जेल में हैं लेकिन उनका मन यहीं पर है। उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और वकील उनसे मिलने जाते हैं तो वो रिपोर्ट लेते है। आज कुरुक्षेत्र की रिपोर्ट सुनकर उनको सुकून मिलेगा कि मेरे सिपाही डटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जनता का प्यार मिल रहा है उससे साबित होता है कि जनता बदलाव के लिए तैयार है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में सच्चाई की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का लिखा संविधान खतरे में है। ये लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। इसलिए इस बार एकजुट होकर झाड़ू से राजनीति की गंदगी की सफाई करनी है।

उन्होंने कहा कि पहले इस झाड़ू से मकान की सफाई करते थे लेकिन इस बार अरविंद केजरीवाल की अगुआई में पूरा हिंदुस्तान साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधियों को जानबूझकर परेशान कर रही है। मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। कांग्रेस की बैंक खाते सीज कर दिए। हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। ममता बनर्जी के यहां ईडी भेजती है। इनको लगता है कि ये हमको डरा देंगे, लेकिन ये नेताओं को डरा देंगे 140 करोड़ लोगों को कैसे डरएंगे?

उन्होंने कहा कि ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। हमारे शहीदों ने अपना बलिदान देकर ये देश हमको आजाद कराकर दिया है। शहीद भगत सिंह, करतार सिंह सराभा, लाला लाजपतराय, चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों ने लड़ाई लड़ी और अपनी जान कुर्बान की, तब हमें ये देश मिला है। कोई भी नेता इस देश के मालिक नहीं है। इस देश की मालिक 140 करोड़ जनता है और वही फैसला करेगी।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते डेढ़ साल की बच्ची पानी से भरी बाल्टी में डूब गई

चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते डेढ़ साल की बच्ची पानी से भरी बाल्टी में डूब गई

दीपशिखा शाह त्रिकाल दर्शी महर्षि वाल्मिकी आश्रम प्रबंधन सोसायटी की अध्यक्ष नियुक्त

दीपशिखा शाह त्रिकाल दर्शी महर्षि वाल्मिकी आश्रम प्रबंधन सोसायटी की अध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़ में भयानक हादसा, मां के साथ स्कूल जा रही 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची की मौत

चंडीगढ़ में भयानक हादसा, मां के साथ स्कूल जा रही 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची की मौत

हरियाणा के सीएम सैनी और खट्टर ने नामांकन पत्र दाखिल किया

हरियाणा के सीएम सैनी और खट्टर ने नामांकन पत्र दाखिल किया

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के बाहर सड़क को फिर से खोलने पर रोक लगा दी

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के बाहर सड़क को फिर से खोलने पर रोक लगा दी

डा. रितू सिंह लोकसभा चंडीगढ़ बसपा प्रत्याशी घोषित

डा. रितू सिंह लोकसभा चंडीगढ़ बसपा प्रत्याशी घोषित

चंडीगढ़ : ऑनलाइन होगी पार्किंग फीस आर कोड स्कैन से होगा भुगतान, 1 मई से 73 जगहों पर सुविधा लागू

चंडीगढ़ : ऑनलाइन होगी पार्किंग फीस आर कोड स्कैन से होगा भुगतान, 1 मई से 73 जगहों पर सुविधा लागू

सीटीयू अधिकारियों की मनमानी के चलते पंजाब रोडवेज ने चंडीगढ़ में बस सेवा बंद कर दी

सीटीयू अधिकारियों की मनमानी के चलते पंजाब रोडवेज ने चंडीगढ़ में बस सेवा बंद कर दी

यह चंडीगढ़ में जन्मे और चार दशकों से स्थानीय जुड़ाव वाले उम्मीदवार के बीच राजनीतिक टकराव

यह चंडीगढ़ में जन्मे और चार दशकों से स्थानीय जुड़ाव वाले उम्मीदवार के बीच राजनीतिक टकराव

भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय, कहा - वे संसद में आपकी बुलंद आवाज बनेंगे

भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय, कहा - वे संसद में आपकी बुलंद आवाज बनेंगे

  --%>