पंजाबी

जालंधर में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी बढ़त, एससी कमीशन पंजाब के सदस्य राज कुमार मलोई अपने साथियों सहित आप में हुए शामिल

June 29, 2024

जालंधर, 29 जून

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी बढ़त मिली है। शनिवार को एससी कमीशन पंजाब के सदस्य राज कुमार मलोई अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 

वहीं, आम आदमी पार्टी ने शिव सेना समाजवादी को बड़ा झटका दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज और राष्ट्रीय चेयरमैन हनी भारद्वाज अपने सैकड़ों साथियों के साथ आप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री को पार्टी में शामिल हुए सभी नए नेताओं ने आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की जीत सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर में बहुत मजबूत है। हमारी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार आप से जुड़ रहे हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जालंधर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि यहां की जनता 'आप' प्रत्याशी महेंद्र भगत को भारी बहुमत से जितायेगी और धोखेबाजों को मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशी काफी पढ़े-लिखे और ईमानदार है। उनकी दो पीढ़ियों ने जालंधर के लोगों की सेवा की है।

 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

पश्चिमी जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत तय

पश्चिमी जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत तय

देश भक्त यूनिवर्सिटी  में मनाया गया डॉक्टर्स डे

देश भक्त यूनिवर्सिटी  में मनाया गया डॉक्टर्स डे

जालंधर में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, भाजपा-कांग्रेस और अकाली दल के बड़े नेता 'आप' में शामिल 

जालंधर में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, भाजपा-कांग्रेस और अकाली दल के बड़े नेता 'आप' में शामिल 

श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड विश्वविद्यालय में रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 

श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड विश्वविद्यालय में रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 

तेज रफ्तार रेसर बाइकर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, मौके पर ही लगी मोटरसाइकिल में आग

तेज रफ्तार रेसर बाइकर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, मौके पर ही लगी मोटरसाइकिल में आग

आप ने जालंधर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल पर जबरन वसूली का आरोप लगाया

आप ने जालंधर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल पर जबरन वसूली का आरोप लगाया

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज कुमार कलसी को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज कुमार कलसी को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया

पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी

पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी

डीबीयू और बैंक ऑफ बड़ौदा ने शिक्षा ऋण की सुविधा के लिए समझौता ज्ञापन पर  किए हस्ताक्षर

डीबीयू और बैंक ऑफ बड़ौदा ने शिक्षा ऋण की सुविधा के लिए समझौता ज्ञापन पर  किए हस्ताक्षर

पंजाब पुलिस ने 66 किलो अफीम जब्त की, झारखंड से दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने 66 किलो अफीम जब्त की, झारखंड से दो गिरफ्तार

  --%>