चंडीगढ़

मुख्यमंत्री की ओर से किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनी ग्रांट थॉर्नटन को पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन

December 09, 2024

चंडीगढ़, 9 दिसंबर:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बहुराष्ट्रीय कंपनी ग्रांट थॉर्नटन को किसानों और महिलाओं की आय बढ़ाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।

कंपनी के कंट्री हेड वी. पद्मानंद, जिन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी सरकारी निवास पर मुलाकात की, के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने लुधियाना, मोगा, बटाला और रूपनगर जिलों में कंपनी के प्रशंसनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने इन चार जिलों में 17 किसान उत्पादक कंपनियां (एफ.पी.सी) पंजीकृत की हैं और 10,000 महिला लाभार्थियों, जो इन कंपनियों की सदस्य हैं, को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लाभ पहुंचाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि किसान उत्पादक कंपनियों की औसत आय 45 लाख रुपए है और कंपनी के हस्तक्षेप के बाद विभिन्न पहलों के माध्यम से महिलाओं और परिवारों की आय में औसतन 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले बीजों और कीटनाशकों की आपूर्ति, उचित कीमतों पर खादों का समय पर वितरण और सहकारी किराए के आधार पर ट्रैक्टर और ड्रोन जैसी कृषि मशीनरी उपलब्ध कराकर महिला किसानों की आजीविका और आय बढ़ाने के प्रोजेक्ट के उद्देश्यों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी डेयरी फार्मिंग में सहायता के लिए पशुधन हेतु विशेष रूप से गुणवत्तापूर्ण फीड, सप्लीमेंट, कलेक्शन सेंटर और सहकारी दूध की कीमतों के माध्यम से फसल और पशुपालन सलाहकार सेवाएं भी प्रदान कर रही है। भगवंत सिंह मान ने लगातार प्रशिक्षण के माध्यम से एफ.पी.सी. और बिजनेस प्लानिंग तथा प्रबंधन के बोर्ड सदस्यों की क्षमता निर्माण में कंपनी की भूमिका की सराहना की। कंपनी की कानूनी अनुपालन सुनिश्चित करने, डिजिटलीकरण और पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा लैपटॉप, टैब और प्रिंटर के माध्यम से कारोबार को सुगम बनाने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने किसान विकास समूह की लगभग 25 महिला सदस्यों को ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता बढ़ाने के कंपनी के प्रयासों की सराहना की। भगवंत सिंह मान ने इस बहुराष्ट्रीय कंपनी के कार्यक्षेत्र को राज्य के चार और जिलों में बढ़ाने के लिए सहमति दे दी है, जिनमें संगरूर, बठिंडा, मानसा और फाजिल्का शामिल है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों की भलाई सुनिश्चित करना, उनकी आय में वृद्धि करना और महिलाओं को अधिक सशक्त बनाना है।

 
 
 
 
 
 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

नए भर्ती शिक्षकों ने पारदर्शी तरीके से नौकरियां देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

नए भर्ती शिक्षकों ने पारदर्शी तरीके से नौकरियां देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

अरोड़ा ने पंजाब के लोगों और समाजिक संगठनों से की अपील, कहा - नशे के विरुद्ध अभियान में सरकार का सहयोग करें

अरोड़ा ने पंजाब के लोगों और समाजिक संगठनों से की अपील, कहा - नशे के विरुद्ध अभियान में सरकार का सहयोग करें

आई.ए.एस. मालविंदर सिंह जग्गी 33 वर्षों की शानदार सेवाओं के पश्चात हुए सेवानिवृत्त

आई.ए.एस. मालविंदर सिंह जग्गी 33 वर्षों की शानदार सेवाओं के पश्चात हुए सेवानिवृत्त

DAV कॉलेज का सांस्कृतिक महोत्सव 'कारवां 2025' धूमधाम से दूसरे दिन में प्रवेश : माननीय कृष्ण लाल पंवार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 11 लाख अनुदान की घोषणा की।

DAV कॉलेज का सांस्कृतिक महोत्सव 'कारवां 2025' धूमधाम से दूसरे दिन में प्रवेश : माननीय कृष्ण लाल पंवार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 11 लाख अनुदान की घोषणा की।

यह बजट पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, सभी वर्गों और समुदायों का ध्यान रखा गया - पवन कुमार टीनू

यह बजट पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, सभी वर्गों और समुदायों का ध्यान रखा गया - पवन कुमार टीनू

कांग्रेस, भाजपा-अकाली सरकारों ने पंजाब को 'उड़ता पंजाब' बनाया, आप सरकार 'बदलता पंजाब' बना रही है : हरपाल चीमा

कांग्रेस, भाजपा-अकाली सरकारों ने पंजाब को 'उड़ता पंजाब' बनाया, आप सरकार 'बदलता पंजाब' बना रही है : हरपाल चीमा

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एक्ट, 2025 लागू करने की स्वीकृति

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एक्ट, 2025 लागू करने की स्वीकृति

रणदीप सिंह आहलूवालिया ने एडिशनल डायरेक्टर लोक संपर्क का पद संभाला

रणदीप सिंह आहलूवालिया ने एडिशनल डायरेक्टर लोक संपर्क का पद संभाला

डॉ. रवि भगत ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में पदभार संभाला

डॉ. रवि भगत ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में पदभार संभाला

 तहसीलदारों के बाद अब 191 पुलिस मुंशियों के तबादले ; भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेकने की कवायद तेज़: हरपाल चीमा

 तहसीलदारों के बाद अब 191 पुलिस मुंशियों के तबादले ; भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेकने की कवायद तेज़: हरपाल चीमा

  --%>