चंडीगढ़

Chandigarh: सिलेंडर से निकली आग की चपेट में आकर दो बच्चे जल गए

January 17, 2025

Chandigarh,17 jan

विकास नगर वीरवार देर शाम को एक हादसे में दो बच्चे छोटे सिलेंडर से निकली आग की भभक में आकर जल गए। आग की लपट चेहरे तक पहुंचने से 14 साल के अंकित को चेहरा बुरी तरह जल गया है। जबकि 4 साल के बच्चे ऋषभ का भी चेहरा झुलस गया। बच्चे के सिर के बाल तक जल गए हैं। दोनों को पहले सेक्टर-6 पंचकूला के अस्पताल ले जाया गया था जहां से अंकित को गंभीर हालत में जीएमसीएच सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया।

घटना शाम पौने सात बजे के करीब हुई, जब दोनों बच्चे मौली जागरां के विकास नगर में मकान नंबर 1495 में आग सेंकते हुए सिलेंडर से निकली आग की चपेट में आ गए। लोगों को लगा कि सिलेंडर फट गया है। तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस के अलावा फायर विभाग की गाड़ी और अस्पताल से एंबुलेंस आदि मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से बच्चों को सेक्टर-6 के अस्पताल भेजा गया।

मौके पर मौली जागरा थाना प्रभारी हरिओम शर्मा भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। उनको घर वालों ने बताया कि दोनों बच्चे बाहर बैठकर पांच किलो के छोटे सिलेंडर पर आग सेक रहे थे। इस दौरान सिलेंडर से एक दम निकली गैस की भभक में आग की लपट उठी, जिसकी चपेट में दोनों बच्चे आ गए है। वहीं आसपास के लोगों का कहना कि दोनों बच्चे छोटे सिलेंडर में गैस भर रहे थी। इस दौरान उन्होंने पास में आग जला रखी थी। जो सिलेंडर की गैस तक पहुंची और आग की लपट उठी।


लोगों का कहना है कि मकान नंबर 1495 में मुकेश नाम के व्यक्ति ने रिपेयरिंग और सर्विस सेंटर खोला हुआ है। जिसमें साइकिल, स्कूटर, गैस सिलेंडर अन्य चीजों की रिपेयर की जाती है। इसकी आड़ में यहां पर बड़े और छोटे सिलेंडर भरे जाते हैं। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। मुकेश झुलसे बच्चे अंकित का चाचा और चार साल के बच्चे ऋषभ का पिता है। लोगों का कहना कि इस घटना स्थल के आस-पास अन्य कई घरों में भी बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडर भरे जाते है। मौली जागरा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों बच्चों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

नए भर्ती शिक्षकों ने पारदर्शी तरीके से नौकरियां देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

नए भर्ती शिक्षकों ने पारदर्शी तरीके से नौकरियां देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

अरोड़ा ने पंजाब के लोगों और समाजिक संगठनों से की अपील, कहा - नशे के विरुद्ध अभियान में सरकार का सहयोग करें

अरोड़ा ने पंजाब के लोगों और समाजिक संगठनों से की अपील, कहा - नशे के विरुद्ध अभियान में सरकार का सहयोग करें

आई.ए.एस. मालविंदर सिंह जग्गी 33 वर्षों की शानदार सेवाओं के पश्चात हुए सेवानिवृत्त

आई.ए.एस. मालविंदर सिंह जग्गी 33 वर्षों की शानदार सेवाओं के पश्चात हुए सेवानिवृत्त

DAV कॉलेज का सांस्कृतिक महोत्सव 'कारवां 2025' धूमधाम से दूसरे दिन में प्रवेश : माननीय कृष्ण लाल पंवार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 11 लाख अनुदान की घोषणा की।

DAV कॉलेज का सांस्कृतिक महोत्सव 'कारवां 2025' धूमधाम से दूसरे दिन में प्रवेश : माननीय कृष्ण लाल पंवार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 11 लाख अनुदान की घोषणा की।

यह बजट पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, सभी वर्गों और समुदायों का ध्यान रखा गया - पवन कुमार टीनू

यह बजट पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, सभी वर्गों और समुदायों का ध्यान रखा गया - पवन कुमार टीनू

कांग्रेस, भाजपा-अकाली सरकारों ने पंजाब को 'उड़ता पंजाब' बनाया, आप सरकार 'बदलता पंजाब' बना रही है : हरपाल चीमा

कांग्रेस, भाजपा-अकाली सरकारों ने पंजाब को 'उड़ता पंजाब' बनाया, आप सरकार 'बदलता पंजाब' बना रही है : हरपाल चीमा

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एक्ट, 2025 लागू करने की स्वीकृति

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एक्ट, 2025 लागू करने की स्वीकृति

रणदीप सिंह आहलूवालिया ने एडिशनल डायरेक्टर लोक संपर्क का पद संभाला

रणदीप सिंह आहलूवालिया ने एडिशनल डायरेक्टर लोक संपर्क का पद संभाला

डॉ. रवि भगत ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में पदभार संभाला

डॉ. रवि भगत ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में पदभार संभाला

 तहसीलदारों के बाद अब 191 पुलिस मुंशियों के तबादले ; भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेकने की कवायद तेज़: हरपाल चीमा

 तहसीलदारों के बाद अब 191 पुलिस मुंशियों के तबादले ; भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेकने की कवायद तेज़: हरपाल चीमा

  --%>