चंडीगढ़

आई.टी. विभाग ने लगाया मेगा रक्तदान शिविर

February 21, 2025

चंडीगढ़, 21 फरवरी:

आयकर विभाग, चंडीगढ़ द्वारा 21 फरवरी, 2025 को एक मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में डी.जी.आई.टी. (इन्व), एन.डब्ल्यू.आर. मोनिका भाटिया ने किया। यह शिविर जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, सेक्टर-32, चंडीगढ़ के सहयोग से कॉलेज कैंपस के मनोरंजन हॉल में आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (एन.डब्ल्यू.आर.) अमरापली दास के नेतृत्व और प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स-1, चंडीगढ़ शालिनी भार्गव कौशल के सक्षम मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयं रक्तदान कर एक संवेदनशील और प्रेरणादायक नेतृत्व की मिसाल पेश की। जीवन के असली अर्थों और रक्तदान के महत्व को दर्शाते हुए उनके जोशीले भाषण ने सभी को प्रेरित किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले दाताओं से बातचीत भी की, जिनमें आयकर परिवार के सदस्य और कॉलेज के विद्यार्थी शामिल थे।

रक्तदान करने वाले दाताओं को एक प्रमाण पत्र और विभागीय लोगो वाला एक कस्टमाइज़्ड मग देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान के उपरांत उन्हें पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया गया। पी.जी.आई., चंडीगढ़ के डॉक्टरों की एक टीम ने दाताओं की गहन जांच के बाद रक्त एकत्रित किया। इस शिविर को शानदार प्रतिक्रिया मिली और कुल 150 यूनिट रक्तदान किया गया।

कॉलेज प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. तरूणदीप कौर, सी.आई.टी. (ओ.एस.डी.), चंडीगढ़, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा, डॉ. महिंदर सिंह (डी.सी.आई.टी.), दविंदर पाल सिंह (आई.टी.ओ.), अरुण मौंगा (आई.टी.ओ.), राजीव लोचन (आई.टी.ओ.), कोऑर्डिनेटर प्रदीप और वरिंदर भी उपस्थित रहे।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

अरोड़ा ने पंजाब के लोगों और समाजिक संगठनों से की अपील, कहा - नशे के विरुद्ध अभियान में सरकार का सहयोग करें

अरोड़ा ने पंजाब के लोगों और समाजिक संगठनों से की अपील, कहा - नशे के विरुद्ध अभियान में सरकार का सहयोग करें

आई.ए.एस. मालविंदर सिंह जग्गी 33 वर्षों की शानदार सेवाओं के पश्चात हुए सेवानिवृत्त

आई.ए.एस. मालविंदर सिंह जग्गी 33 वर्षों की शानदार सेवाओं के पश्चात हुए सेवानिवृत्त

DAV कॉलेज का सांस्कृतिक महोत्सव 'कारवां 2025' धूमधाम से दूसरे दिन में प्रवेश : माननीय कृष्ण लाल पंवार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 11 लाख अनुदान की घोषणा की।

DAV कॉलेज का सांस्कृतिक महोत्सव 'कारवां 2025' धूमधाम से दूसरे दिन में प्रवेश : माननीय कृष्ण लाल पंवार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 11 लाख अनुदान की घोषणा की।

यह बजट पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, सभी वर्गों और समुदायों का ध्यान रखा गया - पवन कुमार टीनू

यह बजट पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, सभी वर्गों और समुदायों का ध्यान रखा गया - पवन कुमार टीनू

कांग्रेस, भाजपा-अकाली सरकारों ने पंजाब को 'उड़ता पंजाब' बनाया, आप सरकार 'बदलता पंजाब' बना रही है : हरपाल चीमा

कांग्रेस, भाजपा-अकाली सरकारों ने पंजाब को 'उड़ता पंजाब' बनाया, आप सरकार 'बदलता पंजाब' बना रही है : हरपाल चीमा

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एक्ट, 2025 लागू करने की स्वीकृति

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एक्ट, 2025 लागू करने की स्वीकृति

रणदीप सिंह आहलूवालिया ने एडिशनल डायरेक्टर लोक संपर्क का पद संभाला

रणदीप सिंह आहलूवालिया ने एडिशनल डायरेक्टर लोक संपर्क का पद संभाला

डॉ. रवि भगत ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में पदभार संभाला

डॉ. रवि भगत ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में पदभार संभाला

 तहसीलदारों के बाद अब 191 पुलिस मुंशियों के तबादले ; भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेकने की कवायद तेज़: हरपाल चीमा

 तहसीलदारों के बाद अब 191 पुलिस मुंशियों के तबादले ; भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेकने की कवायद तेज़: हरपाल चीमा

पंजाब राज भवन में मनाया गया बिहार स्थापना दिवस

पंजाब राज भवन में मनाया गया बिहार स्थापना दिवस

  --%>