चंडीगढ़

राज्य की सुरक्षा से ऊपर नहीं हो सकता कोई 'निजी काम' – कंग ने बाजवा के रवैये पर उठाए गंभीर सवाल

April 14, 2025

चंडीगढ़, 14 अप्रैल 

कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के पुलिस द्वारा समन भेजे जाने के बावजूद थाने नहीं पहुंचने पर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने सवाल उठाया और बाजवा की कड़ी आलोचना की है।

मलविंदर कंग ने प्रताप बाजवा से सवाल करते हुए कहा कि यदि आपके पास 50 ग्रेनेड को लेकर पुख्ता जानकारी है तो आप पंजाब पुलिस को उसकी जानकारी देने में हिचकिचा क्यों रहे हैं? 

कंग ने कहा कि बाजवा के पास टीवी चैनलों पर घंटों इंटरव्यू देने का समय है लेकिन पुलिस को सहयोग का समय नहीं है। ऐसा कौन सा निजी काम हो सकता है जो देश और राज्य की सुरक्षा से भी ज्यादा जरूरी हो। कंग ने कहा कि पुलिस प्रताप बाजवा के दिए बयान के अनुसार ही उनसे पुख्ता जानकारी चाह रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। लेकिन वह जानबूझकर नहीं पुलिस के पास नहीं जा रहे हैं।

कंग ने कहा कि अगर बाजवा के पास ग्रेनेड की पक्की जानकारी है तो वह इसकी जानकारी पुलिस को न बताकर राज्य की सुरक्षा खतरे में क्यों डाल रहे हैं? अगर पुलिस को जानकारी देने में कोई दिक्कत है तो वह भी बताना चाहिए या अगर जानकारी नहीं है तो भी उन्हें स्पष्ट कर देना चाहिए। सुरक्षा के मसले पर इस तरह का रवैया सही नहीं है।

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

और ख़बरें

डीएवी कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

विचार-विमर्श के दौरान, शिक्षा सचिव यूटी ने कॉलेजों के शैक्षणिक और प्रशासनिक कामकाज को और बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलों का सुझाव दिया।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवाओं से भारत को वैश्विक स्तर पर गौरव दिलाने का किया आग्रह राज्यपाल ने डीएवी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में प्रदान की डिग्रियाँ

माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में उपाधियाँ प्रदान कीं

नव-पदोन्नत 17 डी.एस.पीज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

गुरुओं-पीरों की पावन धरती पंजाब में नफरत के बीज नहीं पनप सकते- मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

चंडीगढ़ में सेवा का अधिकार (आर.टी.एस.) अधिनियम के तहत सेवाओं में सुधार की प्रगति की समीक्षा करने और कार्य योजना तैयार करने के लिए आर.टी.एस. आयोग की बैठक आयोजित

आयुष विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ ने आगामी विश्व होम्योपैथी दिवस से पहले एक जीवंत जागरूकता अभियान शुरू किया है

चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा सचिव ने राज्य एनएसएस पुरस्कार 2023-24 के विजेताओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की ओर से रेत और बजरी की कीमतें और कम करने का रास्ता साफ

  --%>