Politics

गुरुग्राम: भाजपा 24 फरवरी को निकाय चुनाव के लिए 'संकल्प पत्र' जारी करेगी

February 20, 2025

गुरुग्राम, 20 फरवरी

भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र तैयार कर लिया है और इसे 24 फरवरी को जारी किया जाएगा।

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडोली ने बताया कि संकल्प पत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक भाजपा कार्यालय से जारी करेंगे।

गुरुवार को गुरुग्राम भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडोली, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और संकल्प पत्र समिति के संयोजक विपुल गोयल विजयपाल एडवोकेट व अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में संकल्प पत्र तैयार करने के लिए घंटों मंथन किया गया।

बैठक में शहर व वार्डों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और अगले एक-दो दिन में इसे तैयार करने का निर्णय लिया गया।

बडोली ने बताया कि संकल्प पत्र जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि यदि संकल्प पत्र के लिए कुछ और अच्छे सुझाव आते हैं तो उन्हें स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को रोहतक में संकल्प पत्र जारी करने के अवसर पर मुख्यमंत्री और प्रदेश के नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी। जनता भाजपा की नीतियों से खुश है और जनता ने अपना आशीर्वाद देकर तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। अब नगर निगम चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अब स्थानीय निकाय में भी भाजपा की जीत होगी, इससे प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य करेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विकास और जनसेवा के लिए काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा सरकार लोगों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास तेजी से और बिना किसी बाधा के होगा। हमारा लक्ष्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर गरीब व्यक्ति तक पहुंचाना है।"

 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि योजनाओं के लिए लेआउट प्लान तैयार किया जा रहा है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि योजनाओं के लिए लेआउट प्लान तैयार किया जा रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री से आतिशी ने कहा कि महिलाओं को जल्द से जल्द 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाएं; विपक्ष ने गुप्ता को सहयोग का आश्वासन दिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री से आतिशी ने कहा कि महिलाओं को जल्द से जल्द 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाएं; विपक्ष ने गुप्ता को सहयोग का आश्वासन दिया

उत्तर प्रदेश का बजट दिशाहीन, गन्ना उत्पादक असमंजस में: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश का बजट दिशाहीन, गन्ना उत्पादक असमंजस में: अखिलेश यादव

दिल्ली के सीएम के शपथ ग्रहण के बाद एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक; पीएम मोदी भी शामिल हुए

दिल्ली के सीएम के शपथ ग्रहण के बाद एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक; पीएम मोदी भी शामिल हुए

आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने महाकुंभ में किया स्नान 

आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने महाकुंभ में किया स्नान 

राहुल गांधी कल अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगे

राहुल गांधी कल अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगे

अकाली दल ने धामी से एसजीपीसी प्रमुख बने रहने की अपील की

अकाली दल ने धामी से एसजीपीसी प्रमुख बने रहने की अपील की

हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को 'जल-सुरक्षित राष्ट्र' बनाना है: केंद्रीय मंत्री

हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को 'जल-सुरक्षित राष्ट्र' बनाना है: केंद्रीय मंत्री

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार की आलोचना की, असहमति पत्र सौंपा

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार की आलोचना की, असहमति पत्र सौंपा

सांसद राघव चड्ढा ने वित्त मंत्री की टिप्पणियों पर किया पलटवार, वीडियो जारी करके बताया कैसे 12 लाख से अधिक आय पर लगेगा इनकम टैक्स

सांसद राघव चड्ढा ने वित्त मंत्री की टिप्पणियों पर किया पलटवार, वीडियो जारी करके बताया कैसे 12 लाख से अधिक आय पर लगेगा इनकम टैक्स

  --%>