पंजाबी

मोदी सरकार देश की जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है, बीजेपी आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह खत्म करना चाहती है - कंग

June 26, 2024

चंडीगढ़, 26 जून 

मंगलवार रात को सीबीआई द्वारा आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर जांच एजेंसियों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि यह भाजपा सरकार का गैर-लोकतांत्रिक और असंवैधानिक कदम है।

बुधवार को आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और सांसद मलविंदर सिंह कंग ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ पॉलिटिकल वेंडेटा(बदले की भावना) के तहत काम कर रही है। बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह खत्म करना चाहते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के खिलाफ मोदी सरकार देश की जांच एजेंसियों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है।

कंग ने कहा कि निचली अदालत से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद जिस तरह से जल्दबाजी में जजमेंट की कॉपी आए बिना ईडी ने हाई कोर्ट का रुख किया, यह स्पष्ट तौर पर दर्शाता है कि यह सब प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के इशारे पर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस केस में मुख्य आरोपी राघव रेड्डी और शरदचंद्र रेड्डी के साथ भाजपा के रिश्ते हैं। उसने भाजपा को इलेक्टोरल बांड्स के जरिए 60 करोड़ रुपए के चुनावी फंड दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने भाजपा को फंड दिया, उसके बयान के आधार अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया। वहीं राघव रेड्डी के पिता को इन्होंने लोकसभा का टिकट भी दिया है। इससे उनके मंसूबे साफ जाहिर होते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि अदालत से हमें न्याय जरुर मिलेगा। जल्द ही अरविंद केजरीवाल इस मामले में निर्दोष साबित होंगे और उन्हें जमानत मिलेगी एवं भाजपा का षड्यंत्र लोगों के सामने आएगा।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

जालंधर में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी बढ़त, एससी कमीशन पंजाब के सदस्य राज कुमार मलोई अपने साथियों सहित आप में हुए शामिल

जालंधर में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी बढ़त, एससी कमीशन पंजाब के सदस्य राज कुमार मलोई अपने साथियों सहित आप में हुए शामिल

पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी

पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी

डीबीयू और बैंक ऑफ बड़ौदा ने शिक्षा ऋण की सुविधा के लिए समझौता ज्ञापन पर  किए हस्ताक्षर

डीबीयू और बैंक ऑफ बड़ौदा ने शिक्षा ऋण की सुविधा के लिए समझौता ज्ञापन पर  किए हस्ताक्षर

पंजाब पुलिस ने 66 किलो अफीम जब्त की, झारखंड से दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने 66 किलो अफीम जब्त की, झारखंड से दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, झारखंड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, झारखंड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अंगुराल ने जालंधर के लोगों से विकास का हक छीना, वह विश्वासघाती है : आप

अंगुराल ने जालंधर के लोगों से विकास का हक छीना, वह विश्वासघाती है : आप

जालंधर में और मजबूत हुई आम आदमी पार्टी, कांग्रेस-भाजपा के दर्जनों नेता - कार्यकर्ता आप में शामिल 

जालंधर में और मजबूत हुई आम आदमी पार्टी, कांग्रेस-भाजपा के दर्जनों नेता - कार्यकर्ता आप में शामिल 

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री मान ने बीजेपी पर हमला बोला

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री मान ने बीजेपी पर हमला बोला

विश्व जागृति मिशन के प्रयास से कृष्ण कुमार गुप्ता ने मरण उपरांत की आंखें दान

विश्व जागृति मिशन के प्रयास से कृष्ण कुमार गुप्ता ने मरण उपरांत की आंखें दान

वरयाना में कचरे का पहाड़ जालंधर नगर निगम में कांग्रेस के भ्रष्टाचार का उदाहरण है : हरजोत बैंस

वरयाना में कचरे का पहाड़ जालंधर नगर निगम में कांग्रेस के भ्रष्टाचार का उदाहरण है : हरजोत बैंस

  --%>