पंजाबी

देश का भविष्य है युवा पीढ़ी -पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज

October 05, 2024

श्री फतेहगढ़ साहिब/5 अक्टूबर:
(रविंदर सिंह ढींडसा)

राणा हेरिटेज परिसर में विश्व जागृति मिशन के सरहिंद मण्डल द्वारा आयोजित दिव्य गीता ज्ञान सत्संग के प्रातःकालीन सत्र को संबोधित करने के पूर्व परम पूज्य सुधांशु जी महाराज का मंच पर अभिनंदन  राजपुरा मण्डल के प्रधान सतपाल मलहोत्रा, संगरूर मण्डल के प्रधान राकेश गोयल एवम अन्य अतिथियों ने किया।मनीषा जगत के सिरमौर एवं विश्व जागृति मिशन के परमाध्यक्ष पूज्य गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज ने समागत भक्तों एवं छात्र-छात्राओं को बोलते हुए कहा कि इस देश के भविष्य को सही राह पर चलाने के लिए हमारे छात्र और छात्राओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने भारतीय संस्कृति के संवाहक और प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के द्वारा अपने छात्रों के साथ अविस्मरणीय घटनाओं को याद करते हुए बच्चों को सुनाए और सभी को उनके आदर्श जीवन को पढ़कर खुद में परिवर्तन करने को कहा। श्रद्धेय सदगुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज ने कहा कि राष्ट्र को एक नई दिशा देने में शिक्षकों और बच्चों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने माता पिता के सपनों को साकार करें और उनका नाम रोशन करें।प्रधान अश्विनी गर्ग ने बताया कि प्रातःकालीन सत्संग के उपरान्त फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा में दसवें गुरु हुए गुरु गोविन्द सिंह जी के दो सुपुत्र को जीवित समाधि दिए गए स्थल पर राष्ट्र सन्त श्रद्धेय सदगुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज ने जाकर नमन किया तथा उन पलों के संघर्ष को याद करके भावुक भी हुए। शिरोमणि अकाली दल के जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह चीमा ने पूज्य गुरुदेव जी का आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अश्वनी गर्ग ने बताया कि दिव्य गीता ज्ञान सत्संग का समय प्रातः 08.30 से 11.00 बजे तक तथा सायं 04.30 से 07.00 बजे तक रखा गया है।आज सुबह के सत्संग में बाबा परमजीत सिंह जी हंसाली वालों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

 
 
 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

  --%>