पंजाबी

शान्त जीवन से करें अपने भाग्य का जागरण : श्री सुधांशु जी महाराज

October 07, 2024

श्री फतेहगढ़ साहिब/7 अक्टूबर:
(रविंदर सिंह ढींडसा)

मंत्र दीक्षा संस्कार के साथ सैकड़ों व्यक्तियों ने थामा पूज्य गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज का हाथ गुरुदेव को गुरुओं की भूमि से विदाई के पल में भावुक हुए पंजाबवासी चार दिवसीय दिव्य गीता ज्ञान सत्संग महोत्सव का नागरिक अभिनन्दन व आरती के साथ समारोहपूर्वक हुआ सम्पन्न।विश्व जागृति मिशन के सरहिंद मण्डल द्वारा आयोजित चार दिवसीय दिव्य गीता ज्ञान सत्संग महोत्सव के समापन समारोह में पूज्य गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज का स्वागत एवं अभिनन्दन श्री वृन्दावन धाम से आए स्वामी श्री सच्चिदानंद जी महाराज, सरहिंद के विधायक लखबीर सिंह राय , पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ,पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा, भाजपा फतेहगढ़ अध्यक्ष दीदार सिंह भट्टी, संजीवन गुरु, आरके वशिष्ठ, जोगिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आदर्श गर्ग, पोलैंड से डॉ. इजाबेला पास्जकिविज ने किया।राष्ट्र के जाने माने आध्यात्मवेत्ता परम श्रद्धेय सदगुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज ने कहा कि समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में शान्त और संतुलित रहने का अभ्यास करें और अपने जीवन में चमत्कार होते देखें। श्रीमद्भगवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि जो व्यक्ति बुरा कर्म करना नहीं चाहता लेकिन हो जाता है। अपने सत्कर्म में परमात्मा को जोड़ें और उनके चमत्कार को होते हुए महसूस करें। अपने माता पिता का मन कभी भी दुःखी न करने का संकल्प लें। पूज्य महाराजश्री ने कहा कि जीवन को सुदृढ़ बनाने के लिए सत्कर्म करते जाएं। परमात्मा से जुड़कर भक्ति से जुड़े रहेंगे तो कृपा अवश्य होगी। खुद के ऊपर आशीष लें और पूरे शरीर में ऊर्जा महसूस करें।मण्डल के प्रधान अश्विनी गर्ग ने बताया कि आज सैकड़ों लोगों ने अपना मार्गदर्शक के रूप में थामा पूज्य गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज का हाथ। शअश्वनी गर्ग ने सत्संग को सम्पन्न कराने में लगे सभी भक्तों को ह्रदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन नागरिक अभिनन्दन एवं आरती के साथ हुआ। समापन पर विश्व जागृति मिशन के वरिष्ठ सदस्यों ने गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज का सम्मान किया तथा सत्संग के लिए उनके शहर में आने पर हार्दिक आभार एवं प्रसन्नता व्यक्त की।

 
 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

  --%>