पंजाबी

आइ.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ

October 25, 2024
 
श्री फतेहगढ़ साहिब/ 25 अक्टूबर:
(रविंदर सिंह ढींडसा) 
 
आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी.पी.टी.यू.) इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन आज बाबा बंडा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज, फतेहगढ़ साहिब में किया गया। इस महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता में आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया, जो 25 और 26 अक्टूबर 2024 को इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में भिड़ेंगी।टूर्नामेंट की आयोजन समिति में डॉ. मनीष गोगना (खेल निदेशक), गुरमीत सिंह टोहड़ा और रजनदीप कौर शामिल हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान टीमों में काफी जोश और उत्साह देखा गया।बीबीबीएसबीईसी के प्रिंसिपल डॉ. लखवीर सिंह ने अपने संबोधन में सभी टीमों का स्वागत किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों के चरित्र विकास में खेलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर डीन, विभिन्न विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने भी भाग लेते हुए खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। प्रिंसिपल डॉ. लखबीर सिंह ने बताया कि यह दो दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट बहुत दिलचस्प होगा, जिसमें विभिन्न स्थानों से आए खिलाड़ी मैचों के दौरान अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
 
 
 
 
 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

  --%>