पंजाबी

आप नेताओं ने छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका

December 27, 2024

फतेहगढ़ साहिब/चंडीगढ़, 27 दिसंबर

गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहीदी दिवस पर आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ आज गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका। 

इस पवित्र अवसर पर बोलते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि छोटे साहिबजादों का बलिदान दुनिया के इतिहास में अद्वितीय है। उनका साहस और सिद्धांतों के प्रति समर्पण हर पीढ़ी को प्रेरित करता है। उनकी विरासत हमें विनम्रता और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने में मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज हमने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और मानवता की भलाई के लिए प्रार्थना की। 

आप नेताओं में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ बलजीत कौर, बरिंदर गोयल, गुरुमीत सिंह खुड्डियां, डाॅ. रवजोत सिंह, मोहिंदर भगत, तरूणप्रीत सिंह सोंध और हरदीप सिंह मुंडियां शामिल थे। आप सांसद मलविंदर सिंह कंग, विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, कुलवंत सिंह, जसवीर सिंह राजा गिल, करमवीर सिंह घुम्मन, ब्रह्म शंकर जिम्पा, जय किशन सिंह रोड़ी, संतोष कटारिया, रमन अरोड़ा, इंदरजीत कौर मान, बलकार सिंह, लखबीर सिंह राय, गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग, रूपिंदर सिंह हैप्पी, जगतार सिंह, राजिंदर पाल कौर छीना, सरबजीत कौर माणुंके, अमनदीप कौर अरोड़ा, गुरदित सिंह सेखों और वरिष्ठ नेता दीपक बाली एवं सनी आहलूवालिया भी उपस्थित थे।

इन नेताओं के अलावा पंजाब भर से आप नेता और पदाधिकारी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में पार्टी अध्यक्ष के साथ पहुंचे और और साहिबजादों और माता गुजरी जी के असाधारण बलिदान के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। अमन अरोड़ा ने कहा कि गुरु साहिब और साहिबजादों की विरासत हमें महान उद्देश्य के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूती से खड़े रहने की शिक्षा देती है।

 
 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

  --%>