पंजाबी

जालंधर में आप की बड़ी जीत, मेयर बने वनीत धीर के नेतृत्व में जालंधर का विकास होगा नई ऊंचाइयों पर!

January 11, 2025

जालंधर, 11 जनवरी 

जालंधर के वार्ड नंबर - 62 से आम आदमी पार्टी के पार्षद वनीत धीर नगर निगम के नए मेयर होंगे। वहीं बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर बनाया गया है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीनों नए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जालंधर के विकास के लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है। शहर का विकास और आधुनिकीकरण हमारी प्राथमिकता है।

जैसे ही तीनों नामों का ऐलान हुआ रेड क्रॉस भवन के बाहर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और पार्टी की जीत का जश्न मनाया। 

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी तीनों ओहदेदारों को बधाई दी और कहा कि आम आदमी पार्टी का मेयर बनने से जालंधर के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा काम को प्राथमिकता दी है। अब जालंधर विकास की नई इबारत लिखेगा। 

अमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर की जनता ने निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा फतवा दिया, इसलिए आज पूर्ण बहुमत के साथ जालंधर में 'आप' का मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर बन सका। उन्होंने जालंधर के लोगों का धन्यवाद किया और भरोसा दिया कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

देश भगत विश्वविद्यालय ने पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए छात्रवृत्ति और रोजगार के अवसर प्रदान किए

देश भगत विश्वविद्यालय ने पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए छात्रवृत्ति और रोजगार के अवसर प्रदान किए

पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने से पंजाब के सीमावर्ती गांवों में भय का माहौल

पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने से पंजाब के सीमावर्ती गांवों में भय का माहौल

मंत्री धालीवाल ने पीड़ित एनआरआई परिवार से की मुलाकात, दिया भरोसा – हर हाल में मिलेगा इंसाफ

मंत्री धालीवाल ने पीड़ित एनआरआई परिवार से की मुलाकात, दिया भरोसा – हर हाल में मिलेगा इंसाफ

संगरूर नगर परिषद में भी आम आदमी पार्टी का कब्जा 

संगरूर नगर परिषद में भी आम आदमी पार्टी का कब्जा 

'आप' का सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी: झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे मंत्री- विधायक

'आप' का सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी: झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे मंत्री- विधायक

देश भगत आयुर्वेदिक कॉलेज की ओर से आयुर्वेद में आहार की भूमिका को प्रकट करते हुए राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन  

देश भगत आयुर्वेदिक कॉलेज की ओर से आयुर्वेद में आहार की भूमिका को प्रकट करते हुए राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन  

नेता नहीं, सेवक बनकर उतरे मैदान में – लुधियाना की सफाई में ‘आप’ नेताओं की हिस्सेदारी

नेता नहीं, सेवक बनकर उतरे मैदान में – लुधियाना की सफाई में ‘आप’ नेताओं की हिस्सेदारी

मान सरकार के नेतृत्व में मजबूत हो रहा है पंजाब का लोकतंत्र, पंचायती राजव्यवस्था को मिल रहा है बढ़ावा - नील गर्ग

मान सरकार के नेतृत्व में मजबूत हो रहा है पंजाब का लोकतंत्र, पंचायती राजव्यवस्था को मिल रहा है बढ़ावा - नील गर्ग

‘रंगला पंजाब’ योजना से विकास को मिली रफ्तार, ‘आप’ ने की मान सरकार की खुलकर तारीफ, CM को कहा धन्यवाद

‘रंगला पंजाब’ योजना से विकास को मिली रफ्तार, ‘आप’ ने की मान सरकार की खुलकर तारीफ, CM को कहा धन्यवाद

‘आप’ सरकार ने सरपंचों का मान-भत्ता बढ़ाकर दो हजार रुपए किया; पंजाब में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि

‘आप’ सरकार ने सरपंचों का मान-भत्ता बढ़ाकर दो हजार रुपए किया; पंजाब में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि

  --%>