पंजाबी

कहा - पंजाब के लोग गुरपतवंत पन्नू जैसे लोगों की घटिया चालों को समझते हैं, लोग उसके झांसें में नहीं पड़ने वाले

April 07, 2025

लुधियाना/चंडीगढ़, 7 अप्रैल

खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू द्वारा पिछले दिनों देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई घटिया टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल रखा है। आप नेता लगातार पन्नू पर हमलावर हैं और पंजाब आने की चुनौती दे रहे हैं।

सोमवार को लुधियाना में आप विधायक अशोक पाराशर पप्पी, दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला), जीवन सिंह संगोवाल और राजिंदर पाल कौर छीना ने इस मुद्दे पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस मौके पर पार्टी नेता और मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही और पार्टी नेता परमवीर सिंह भी मौजूद थे।

मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि देश से बाहर बैठे कुछ लोग और एजेंसियां पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने तीन साल के दौरान पंजाब में जो अद्भुत काम किया है, विदेशी ताकतों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। 

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब एक बार फिर रंगला पंजाब बन रहा है। 55 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने वाली यह पंजाब की पहली सरकार है। 

उन्होंने कहा कि यह गुरुओं-पीरों की धरती है। गुरपतवंत पन्नू अपने हिंसक बयानों से पंजाब का आपसी भाईचारा खराब करना चाहता है। लेकिन उसे पंजाब की संस्कृति के बारे में कुछ पता नहीं है। पंजाब के लोग इस तरह की घटिया चालों को समझते हैं।

उन्होंने कहा कि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। अब अगर कोई भी एजेंसी, कोई भी पार्टी या कोई भी व्यक्ति पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी। बाहर बैठे लोगों के खिलाफ भी अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत भारत वापस लाकर कार्रवाई की जाएगी।

आप विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने कहा कि जो भी पंजाब को बदनाम करने की कोशिश करेगा, आम आदमी पार्टी उसके खिलाफ डटकर खड़ी होगी। पंजाब पांच नदियों और गुरूओं- पीरों की भूमि है। यहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं। इसलिए यहां का माहौल खराब करने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर भी किसी एक जाति समुदाय या धर्म के नहीं हैं। वे पूरे देश के हैं। उन्होंने संविधान के माध्यम से सभी धर्मों के लोगों को समानता स्वतंत्रता समेत अनेक नागरिक अधिकार दिए। पंजाब के लोग तो उनका सबसे अधिक सम्मान करते हैं। पन्नू जैसे लोगों को उनके बारे में कुछ पता नहीं है‌।

विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि गुरपतवंत पन्नू जैसे लोगों की इह तरह के भड़काऊ बयानों से ही रोजी-रोटी चलती है। उसका काम ही यही है। वह अक्सर इस तरह की घटिया बयानबाजी करता रहता है।

सोंघोवाल ने कहा कि हम इस तरह की गीदड़ भभकी से डरने वाले लोग नहीं हैं। 14 तारीख को हम लोग बाबा साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता झंडे और डंडे के साथ पूरे राज्य में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्तियों की रखवाली करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

देश भगत यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

देश भगत यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समारोहों के प्रबंधों की निगरानी करेगा

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समारोहों के प्रबंधों की निगरानी करेगा

अमन अरोड़ा का प्रताप बाजवा पर पलटवार: कहा- निजी हमलों से नहीं डरते, हिम्मत है तो खुली बहस के लिए आएं मैदान में

अमन अरोड़ा का प्रताप बाजवा पर पलटवार: कहा- निजी हमलों से नहीं डरते, हिम्मत है तो खुली बहस के लिए आएं मैदान में

नौजवानों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: मुख्यमंत्री

नौजवानों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: मुख्यमंत्री

पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला: प्रिंसिपलों के लिए पदोन्नति का कोटा बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया

पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला: प्रिंसिपलों के लिए पदोन्नति का कोटा बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धांजलि अर्पित

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धांजलि अर्पित

देश भगत ग्लोबल स्कूल की ओर से पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ मनाया गया बैसाखी का त्यौहार

देश भगत ग्लोबल स्कूल की ओर से पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ मनाया गया बैसाखी का त्यौहार

अध्यापकों और विद्यार्थियों ने बाबा साहिब के सपनों को साकार करने के लिए मुख्य मंत्री की प्रशंसा की

अध्यापकों और विद्यार्थियों ने बाबा साहिब के सपनों को साकार करने के लिए मुख्य मंत्री की प्रशंसा की

देश भगत यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. तजिंदर कौर ने बच्चों को दस्तारें भेंट कीं

देश भगत यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. तजिंदर कौर ने बच्चों को दस्तारें भेंट कीं

बम वाले बयान से बाजवा और उनके पाकिस्तानी दोस्त पंजाब के अमन और तरक्की में रोड़ा अटकाना चाहते हैं: मुख्यमंत्री

बम वाले बयान से बाजवा और उनके पाकिस्तानी दोस्त पंजाब के अमन और तरक्की में रोड़ा अटकाना चाहते हैं: मुख्यमंत्री

  --%>