पंजाबी

मुख्यमंत्री ने वैशाखी के पावन पर्व पर पंजाबियों को दी बधाई

April 14, 2025

पटियाला, 14 अप्रैल –

पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान ने रविवार को देश-विदेश में बसे समस्त पंजाबियों को पंजाब, पंजाबीयत और विविधता में एकता के प्रतीक ‘खालसा पंथ के साजना दिवस’ और ‘वैशाखी’ के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में नतमस्तक होकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की पूर्ण नम्रता और समर्पण भाव से सेवा करने के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में अरदास करते हुए जाति, रंग, नस्ल और धर्म से ऊपर उठकर सभी नागरिकों की सेवा करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई ताकि एक सौहार्दपूर्ण समाज की स्थापना की जा सके।

भगवंत सिंह मान ने वाहे गुरु का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें पंजाब की जनता की आकांक्षाओं को पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ पूरा करने की सेवा का अवसर मिला है, जो उनके लिए एक सौभाग्य है।

वैशाखी के इस शुभ दिन पर मुख्यमंत्री ने राज्य में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने दुनिया भर में बसे पंजाबियों को बधाई देते हुए उन्हें इस पर्व की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि 1699 में इस पवित्र दिन दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने विभिन्न क्षेत्रों और धर्मों से संबंध रखने वाले ‘पंज प्यारे’ को अमृत पान करवाकर पवित्र श्री आनंदपुर साहिब में ‘खालसा पंथ’ की स्थापना की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशम गुरु ने जात-पात रहित समाज की नींव रखी और मानवता के लिए प्रेम, करुणा, शाश्वत शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

भगवंत मान ने आगे कहा कि यह पर्व रबी की फसलों के पकने और कटाई की शुरुआत को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व पंजाब और यहां के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह फसल कटाई और भंडारण के समय की शुरुआत का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक पर्व को पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ सामूहिक रूप से मनाएं ताकि हमारे देश की धर्मनिरपेक्ष सामाजिक संरचना को और अधिक मजबूती मिल सके।

 
 
 
 
 
 
 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

नौजवानों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: मुख्यमंत्री

नौजवानों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: मुख्यमंत्री

पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला: प्रिंसिपलों के लिए पदोन्नति का कोटा बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया

पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला: प्रिंसिपलों के लिए पदोन्नति का कोटा बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धांजलि अर्पित

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धांजलि अर्पित

देश भगत ग्लोबल स्कूल की ओर से पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ मनाया गया बैसाखी का त्यौहार

देश भगत ग्लोबल स्कूल की ओर से पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ मनाया गया बैसाखी का त्यौहार

अध्यापकों और विद्यार्थियों ने बाबा साहिब के सपनों को साकार करने के लिए मुख्य मंत्री की प्रशंसा की

अध्यापकों और विद्यार्थियों ने बाबा साहिब के सपनों को साकार करने के लिए मुख्य मंत्री की प्रशंसा की

देश भगत यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. तजिंदर कौर ने बच्चों को दस्तारें भेंट कीं

देश भगत यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. तजिंदर कौर ने बच्चों को दस्तारें भेंट कीं

बम वाले बयान से बाजवा और उनके पाकिस्तानी दोस्त पंजाब के अमन और तरक्की में रोड़ा अटकाना चाहते हैं: मुख्यमंत्री

बम वाले बयान से बाजवा और उनके पाकिस्तानी दोस्त पंजाब के अमन और तरक्की में रोड़ा अटकाना चाहते हैं: मुख्यमंत्री

पार्टी को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के बीच सुखबीर बादल फिर से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष चुने गए

पार्टी को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के बीच सुखबीर बादल फिर से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष चुने गए

मुख्यमंत्री 12 अप्रैल को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में ‘सरकार-किसान मिलनी’ के दौरान किसानों से सीधा संवाद करेंगे

मुख्यमंत्री 12 अप्रैल को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में ‘सरकार-किसान मिलनी’ के दौरान किसानों से सीधा संवाद करेंगे

अनुसूचित जाति समुदाय के लिए बड़ा तोहफा; मुख्यमंत्री ने कानून अधिकारियों की नियुक्ति के लिए लिया ऐतिहासिक फैसला

अनुसूचित जाति समुदाय के लिए बड़ा तोहफा; मुख्यमंत्री ने कानून अधिकारियों की नियुक्ति के लिए लिया ऐतिहासिक फैसला

  --%>