संगरूर, 26 अप्रैल
संगरूर नगर परिषद के वार्ड नंबर- 26 से आज़ाद पार्षद परमिंदर पिंकी ने शनिवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी नेता अवतार सिंह इलवाल की मौजूदगी में पिंकी को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और आप परिवार में स्वागत किया।
पार्षद परमिंदर पिंकी का पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने इनके पार्टी में शामिल होने से संगरूर में आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के पिछले तीन साल के कार्यों से पंजाब के लोग बहुत खुश हैं। इसलिए रोज पार्टी का कारवां बढ़ रहा है।
अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा स्थानीय प्रतिनिधियों और जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनता से जुड़े मुद्दों पर काम किया है। आगे और भी कई बड़े फैसले होंगे जिससे संगरूर और पंजाब के विकास को नई दिशा मिलेगी।
परमिंदर पिंकी के आम आदमी पार्टी में शामिल होना पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इससे संगरूर में पार्टी को नया जोश मिलेगा और स्थानीय स्तर पर भी इसका फायदा मिलेगा।