Thursday, February 06, 2025  

ਰਾਜਨੀਤੀ

दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है, यह बेहद निंदनीय - भगवंत मान

January 30, 2025

चंडीगढ़, 30 जनवरी

दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग की रेड पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 'आप' नेताओं ने घटना की सख्त आलोचना की और इसे बदले की भावना से प्रेरित कारवाई बताया।

इस घटना पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया और लिखा, "आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुंची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बांट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। एक तरीके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है। यह बहुत निंदनीय है।

'आप' पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है इसलिए चुनाव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा लगातार पैसे बांट रहा है लेकिन चुनाव आयोग ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हो रही है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का रवैया बहुत भेदभाव वाला है। वह खुले तौर पर भाजपा का समर्थन कर रही है। उसे भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं दिखता जबकि उनके नेताओं के खिलाफ लगातार पैसे बांटने की खबरें आ रही है। उन्होंने कहा कि कि चुनाव में जानबूझकर पंजाबियों को निशाना बनाया जा रहा है।

अरोड़ा ने भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत का भी उदाहरण दिया और कहा कि किस तरह वह अपने चुनाव कार्यालय में लोगों को पैसे बांट रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले भी आप नेताओं के घर पर रेड करवाए गए थे, लेकिन जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिला। इस बार भी कुछ नहीं मिलने वाला है।

अमन अरोड़ा ने अपने एक्स अकांउट पर लिखा कि आम आदमी पार्टी की जीत और अपनी हार को भाजपा स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर छापा भाजपा द्वारा पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ बदले की अगली कड़ी है जिसे न तो पंजाब के लोग और न ही दिल्ली के लोग बर्दाश्त करेंगे।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चुनाव आयोग की मुख्यमंत्री के आवास पर छापेमारी बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान एक निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं और इस तरह के कार्यों से गंदी राजनीति की बू आती है। चुनाव आयोग को ऐसी छापेमारी करने से पहले भाजपा नेताओं जो खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, उसका संज्ञान लेना चाहिए।

'आप' विधायक जीवन ज्योत कौर ने भी इस घटना की निंदा की और सवाल किया कि चुनाव आयोग परवेश वर्मा के यहां कब रेड करेगी? उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर नाच रही है। यह बहुत निंदनीय है।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

नीतीश कुमार ने मुंगेर में 440 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नीतीश कुमार ने मुंगेर में 440 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के साथ ही 699 उम्मीदवारों की किस्मत तय हो गई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के साथ ही 699 उम्मीदवारों की किस्मत तय हो गई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ

राहुल ने राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना की मांग दोहराई; सत्ता संरचना में दलितों, OBC के प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाए

राहुल ने राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना की मांग दोहराई; सत्ता संरचना में दलितों, OBC के प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाए

मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली में धुआंधार प्रचार, कई रोड शो और जनसभाएं की

मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली में धुआंधार प्रचार, कई रोड शो और जनसभाएं की

राहुल गांधी ने केंद्रीय बजट 2025 को 'गोली के घावों पर पट्टी' बताया

राहुल गांधी ने केंद्रीय बजट 2025 को 'गोली के घावों पर पट्टी' बताया

दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 10 साल में कोई काम नहीं हुआ: हरियाणा के सीएम सैनी

दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 10 साल में कोई काम नहीं हुआ: हरियाणा के सीएम सैनी

मतदाताओं को संदेश: नफरत की राजनीति को करें खारिज, शिक्षा और विकास को चुनें

मतदाताओं को संदेश: नफरत की राजनीति को करें खारिज, शिक्षा और विकास को चुनें

सांसद राघव चड्ढा का राजेंद्र नगर रोड शो में जनता ने किया भव्य स्वागत, लगे ‘केजरीवाल वापस आएंगे’ के नारे।

सांसद राघव चड्ढा का राजेंद्र नगर रोड शो में जनता ने किया भव्य स्वागत, लगे ‘केजरीवाल वापस आएंगे’ के नारे।

सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में आप उम्मीदवारों के लिए किया प्रचार, कहा - 5 फरवरी को आपका और आपके बच्चों का भविष्य 5 साल के लिए तय होगा

सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में आप उम्मीदवारों के लिए किया प्रचार, कहा - 5 फरवरी को आपका और आपके बच्चों का भविष्य 5 साल के लिए तय होगा