Thursday, February 06, 2025  

ਪੰਜਾਬ

रवनीत बिट्टू के बयान पर 'आप' ने कहा - भाजपा लगातार पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है

January 31, 2025

चंडीगढ़, 31 जनवरी 

केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत बिट्टू के पंजाब के मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर छापे से संबंधित बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने पलटवार किया है। 'आप' सांसद और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने इस घटना आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा लगातार पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। यह उसी साजिश का हिस्सा है।

मलविंदर कंग ने कहा कि दिल्ली चुनाव की घोषणा होने के बाद करीब पिछले एक महीने से भाजपा लगातार पंजाबियों को निशाना बना रही है। कभी उसे पंजाब की गाड़ियों से दिक्कत होती है तों कभी सिखों और पंजाब के लोगों से। भाजपा नेताओं का बयान पंजाबियों के प्रति उसके नफरत को दर्शाता है।

कंग ने कहा कि यह सब चुनाव आयोग के निकम्मेपन के कारण हो रहा है। चुनाव आयोग भाजपा का गुलाम बन चुका है। वह पंजाब के मुख्यमंत्री के यहां बेवजह छापे मारती है, लेकिन परवेश वर्मा के पैसे बांटने पर चुप है, जबकि वर्मा की तरफ से लगातार नई दिल्ली विधानसभा में पैसे, जूते और कपड़े बांटे जा रहे हैं। चुनाव आयोग को उसपर कारवाई करनी चाहिए थी, लेकिन उसने कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की है। इसके लिए पंजाब के लोग भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे। दिल्ली के लोग भी ऐसी घटिया राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे। 5 फरवरी को लोग भारतीय जनता पार्टी को इसका जवाब देंगे।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर