Tuesday, February 11, 2025  

ਪੰਜਾਬ

सुनील जाखड़ के बयान पर आप का पलटवार, कहा - भगवंत मान की चिंता छोड़िए, अपनी चिंता कीजिए 

February 11, 2025

चंडीगढ़, 11 फरवरी 

भाजपा नेता सुनील जाखड़ के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में दिए गए बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने पलटवार किया है। 'आप' प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि सुनील जाखड़ को भगवंत मान की चिंता छोड़कर अपनी चिंता करनी चाहिए। जिसका खुद का भविष्य अंधकार में हो उसे दूसरे की चिंता नहीं करनी चाहिए।

नील गर्ग ने कहा कि सुनील जाखड़ का हाल 'न घर का न घाट का' वाला हो गया है। भाजपा में उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है। पार्टी मीटिंग में भी उन्हें नहीं बुलाया जाता है, इसलिए वह बेचैन हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जो अब मंजूर भी हो गया है। फिर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने बहुत नाक रगड़ें तब जाकर उनका इस्तीफा वापस हुआ।

नील गर्ग ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और बड़े फैसले ले रहे हैं। वह पंजाब के सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। इसलिए जाखड़ भगवंत मान की चिंता न करें, अपनी चिंता करें कि उनकी पार्टी में उनकी क्या स्थिति होने वाली है। भगवंत मान के साथ तीन करोड़ पंजाबी खड़े हैं।

गर्ग ने कहा कि जाखड़ कुछ भी कर लें लेकिन उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होने वाला है। उनका यह सपना न कांग्रेस में पूरा हुआ और न ही भाजपा में पूरा होने वाला है। वह कभी भी पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बन सकते चाहे किसी भी पार्टी में चले जाएं।


ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਦੇ ਬਿਆਨ 'ਤੇ 'ਆਪ' ਦਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਕਿਹਾ- ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਚਿੰਤਾ ਛੱਡੋ, ਆਪਣੀ ਚਿੰਤਾ ਕਰੋ 

 ਜਾਖੜ ਦੀ ਹਾਲਤ 'ਨਾ ਘਰ ਦਾ ਨਾ ਘਾਟ ਦਾ' ਵਰਗੀ ਹੋ ਗਈ ਹੈ, ਭਾਜਪਾ 'ਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਪੁੱਛ ਨਹੀਂ ਰਿਹਾ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਮੀਟਿੰਗਾਂ 'ਚ ਵੀ ਨਹੀਂ ਬੁਲਾਇਆ ਜਾਂਦਾ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਬੇਚੈਨ ਹੋ ਗਏ ਹਨ - ਨੀਲ ਗਰਗ

ਜਾਖੜ ਜੋ ਮਰਜ਼ੀ ਕਰ ਲੈਣ ਪਰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬਣਨ ਦਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਕਦੇ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ - ਨੀਲ ਗਰਗ 

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

पंजाब को मॉडल राज्य बनाने के लिए दिल्ली का अनुभव इस्तेमाल करेंगे: भगवंत मान

पंजाब को मॉडल राज्य बनाने के लिए दिल्ली का अनुभव इस्तेमाल करेंगे: भगवंत मान

देश भगत यूनीवरसिटी स्कूल ऑफ नर्सिंग ने मनाया एचआईवी/एड्स जागरूकता दिवस

देश भगत यूनीवरसिटी स्कूल ऑफ नर्सिंग ने मनाया एचआईवी/एड्स जागरूकता दिवस

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की