Sunday, April 27, 2025  

ਰਾਜਨੀਤੀ

मुख्यमंत्री की ओर से सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा

April 25, 2025

चंडीगढ़, 25 अप्रैल-

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार एयर इंडिया के कर्मचारियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की।

यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ बदसलूकी की घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के स्टाफ का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार अनुचित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सिंह साहिब पंजाब और विशेष रूप से सिख समुदाय की अत्यंत सम्मानित शख्सियत हैं और उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने प्रत्येक सिख के मन को गहरी ठेस पहुंचाई है और उनकी भावनाओं को चोट पहुंचाई है। उन्होंने भारत सरकार से एयर इंडिया के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ उदाहरणात्मक कार्रवाई करने की अपील की ताकि दूसरों को सबक मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए, क्योंकि यह मामला सीधे तौर पर विश्व भर के समस्त सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 500 नए क्रेच बनाने का आदेश दिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 500 नए क्रेच बनाने का आदेश दिया

आजाद पार्षद परमिंदर पिंकी 'आप' में शामिल, अमन अरोड़ा ने किया स्वागत

आजाद पार्षद परमिंदर पिंकी 'आप' में शामिल, अमन अरोड़ा ने किया स्वागत

सीएम योगी कल गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे

सीएम योगी कल गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे

सीएम योगी कल गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे

सीएम योगी कल गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे

पहलगाम श्रद्धांजलि: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बिना औपचारिक उद्घाटन के परियोजनाओं का शुभारंभ करने का आदेश दिया

पहलगाम श्रद्धांजलि: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बिना औपचारिक उद्घाटन के परियोजनाओं का शुभारंभ करने का आदेश दिया

केरल: पिनाराई विजयन की बेटी ने ‘झूठी’ खबरों पर प्रतिक्रिया दी

केरल: पिनाराई विजयन की बेटी ने ‘झूठी’ खबरों पर प्रतिक्रिया दी

पूर्वोत्तर राज्यों को जल विद्युत क्षमता का प्रभावी उपयोग करना चाहिए: मनोहर लाल

पूर्वोत्तर राज्यों को जल विद्युत क्षमता का प्रभावी उपयोग करना चाहिए: मनोहर लाल

रक्षा अभियानों की मीडिया रिपोर्टिंग पर सरकार ने जारी की सलाह

रक्षा अभियानों की मीडिया रिपोर्टिंग पर सरकार ने जारी की सलाह

कर्नाटक सरकार पाकिस्तानी नागरिकों पर नज़र रख रही है और उन्हें वापस भेज रही है: जी परमेश्वर

कर्नाटक सरकार पाकिस्तानी नागरिकों पर नज़र रख रही है और उन्हें वापस भेज रही है: जी परमेश्वर

'आप' अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने एडवोकेट बूटा सिंह बैरागी का 'आप' परिवार में किया गर्मजोशी से स्वागत

'आप' अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने एडवोकेट बूटा सिंह बैरागी का 'आप' परिवार में किया गर्मजोशी से स्वागत