Punjab

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धांजलि अर्पित

April 14, 2025
 
श्री फतेहगढ़ साहिब/14 अप्रैल:
(रविंदर सिंह ढींडसा)
 
कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फतेहगढ़ साहिब स्थित जिला प्रशासनिक परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर हलका फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय और हलका बसी पठाना के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी भी उनके साथ उपस्थित थे।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। राज्य की कैबिनेट में 6 एस.सी. मंत्री शामिल हैं और पहली बार ए.जी. कार्यालय में आरक्षण दिया गया है। एस.सी. स्कॉलरशिप लाभार्थियों को बिना किसी रुकावट के छात्रवृत्तियां मिल रही हैं।डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन और एक संकल्प थे। उन्होंने अपने जीवन को सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा के अधिकार के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में बनाया गया संविधान न केवल लोकतंत्र की नींव है, बल्कि हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने वाला दस्तावेज भी है।मंत्री सौंद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, शिक्षित और समानता पर आधारित भारत का निर्माण किया जा सकता है। उनकी सोच आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार डॉ. अंबेडकर के आदर्शों के अनुसार जनता की भलाई हेतु लगातार प्रयासरत है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें प्रत्येक सरकारी कार्यालय में लगवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा साधन है जो इंसान को अन्य जीवों से अलग करता है। अक्षर और ज्ञान के माध्यम से डॉ. अंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्व का निर्माण संभव हुआ। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज का कल्याण किया।सौंद ने कहा कि आरक्षण मिलने से करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिला है। आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा रहे हैं। स्कूलों के विकास की बदौलत आज 15 हज़ार से अधिक बच्चे निजी स्कूलों से नाम कटवा कर सरकारी स्कूलों में दाख़िला ले चुके हैं।इस अवसर पर विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय और विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देशहित में महान कार्य किए हैं और उनकी सोच हमेशा तरक्की के मार्ग पर ले जाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का यह विचार कि वह किसी समाज की प्रगति को महिलाओं की प्रगति के आधार पर आंकते हैं, आज भी समाज को महिलाओं की उन्नति के लिए प्रेरित करता है। शिक्षा बहुत बड़ी ताकत है और जितना अधिक ज्ञान प्राप्त किया जाए, उतने ही ज़्यादा तरक्की के रास्ते खुलते हैं।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद द्वारा आए हुए मेहमानों का औपचारिक स्वागत किया गया और विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. प्रीतपाल सिंह द्वारा औपचारिक धन्यवाद किया गया। सेमिनार के दौरान पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लाभार्थी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, आशीर्वाद योजना के लाभार्थियों को लाभ संबंधी स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।
इस मौके पर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय द्वारा कैबिनेट मंत्री और डिप्टी कमिश्नर का सम्मान किया गया। सेमिनार के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा तैयार की गई पुस्तिका भी जारी की गई।इस अवसर पर ज़िला योजना कमेटी के चेयरमैन अजय सिंह लिबड़ा, ज़िला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुरिंदर सिंह धालीवाल एस.डी.एम. बसी पठाना हरवीर कौर, एस.डी.एम. अमलोह चेतन बंगड़, एस.डी.एम. अरविंद कुमार, मार्केट कमेटी सरहिंद के चेयरमैन गुरविंदर सिंह ढिल्लों, लेबर वेलफेयर बोर्ड के डायरेक्टर पंजाब राज पूरी, पंजाब मंडी बोर्ड के सदस्य इंदरजीत सिंह, कन्वरवीर सिंह राय, चमन कुरैशी, प्रतपाल जसी, सतीश लटौर, नवीन सरहिंद, बलजिंदर गोला, अशीष अत्तरी, आशीष सूद, दीपक बतिश सहित विश्वविद्यालय के अध्यापक, विद्यार्थी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 
 
 
 
 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

पंजाब में एक करोड़ रुपये की जबरन वसूली की कोशिश करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब में एक करोड़ रुपये की जबरन वसूली की कोशिश करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

आयुर्वेद का वैश्विक गौरव: डॉ. हितेन्द्र सूरी को वैद्यरत्नम् औषधशाला द्वारा सम्मानित किया गया

आयुर्वेद का वैश्विक गौरव: डॉ. हितेन्द्र सूरी को वैद्यरत्नम् औषधशाला द्वारा सम्मानित किया गया

पंजाब में आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार हरप्रीत सिंह को एफबीआई ने किया गिरफ्तार

पंजाब में आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार हरप्रीत सिंह को एफबीआई ने किया गिरफ्तार

देश भगत यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

देश भगत यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समारोहों के प्रबंधों की निगरानी करेगा

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समारोहों के प्रबंधों की निगरानी करेगा

अमन अरोड़ा का प्रताप बाजवा पर पलटवार: कहा- निजी हमलों से नहीं डरते, हिम्मत है तो खुली बहस के लिए आएं मैदान में

अमन अरोड़ा का प्रताप बाजवा पर पलटवार: कहा- निजी हमलों से नहीं डरते, हिम्मत है तो खुली बहस के लिए आएं मैदान में

नौजवानों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: मुख्यमंत्री

नौजवानों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: मुख्यमंत्री

पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला: प्रिंसिपलों के लिए पदोन्नति का कोटा बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया

पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला: प्रिंसिपलों के लिए पदोन्नति का कोटा बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया

देश भगत ग्लोबल स्कूल की ओर से पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ मनाया गया बैसाखी का त्यौहार

देश भगत ग्लोबल स्कूल की ओर से पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ मनाया गया बैसाखी का त्यौहार

अध्यापकों और विद्यार्थियों ने बाबा साहिब के सपनों को साकार करने के लिए मुख्य मंत्री की प्रशंसा की

अध्यापकों और विद्यार्थियों ने बाबा साहिब के सपनों को साकार करने के लिए मुख्य मंत्री की प्रशंसा की

  --%>