Politics

पन्नू को विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा की चुनौती – अगर हिम्मत है तो पंजाब की धरती पर आकर दिखाओ, दूर बैठकर जहर उगलना बंद करो

April 17, 2025

चंडीगढ़, 17 अप्रैल

खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने और आप नेताओं को जान से मारने की धमकी पर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पन्नू पर पलटवार किया और उसे पंजाब व देश का गद्दार बताया। उन्होंने कहा कि वह पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हम उसे सफल नहीं होने देंगे। वहीं चीमा ने यह भी पूछा कि क्या बाजवा को पन्नू जैसे गद्दार का साथ मंज़ूर है? जो बाबा साहेब के खिलाफ ज़हर उगलता है। 

आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पन्नू जैसे गद्दार लोगों के कहने से बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को कोई नुकसान नहीं हो सकता। पंजाब और देश के करोड़ों लोग बाबा साहब को अपना आदर्श मानते हैं। दलित समाज के लोग तो उनको भगवान की तरह मानते हैं।

चीमा ने कहा कि पूरे पंजाब के लोग हमेशा से डॉ अंबेडकर के साथ खड़े रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता बाबा साहब के बताए रास्ते चलता है। चीमा ने कहा कि आप कार्यकर्ता और पंजाब के तीन करोड़ लोग पन्नू को मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम अपने जीवन की आखिरी सांस तक बाबा साहब अंबेडकर के विचारों की रक्षा करेंगे।

पन्नू को विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा की चुनौती – अगर हिम्मत है तो पंजाब की धरती पर आकर दिखाओ, दूर बैठकर जहर उगलना बंद करो

आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने गुरपतवंत पन्नू पर तीखा हमला बोला और उसे चुनौती देते कहा कि अगर हिम्मत है तो पंजाब की धरती पर आकर दिखाओ फिर हम तुम्हें बताएंगे बाबा साहेब का अपमान करने वालों का क्या हश्र होता है।

उन्होंने कहा कि पन्नू ऐसे बयान देकर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है लेकिन यहां के लोगों की नजर में वह एक गद्दार है। उसका पंजाब से कोई लेना-देना नहीं है। उसका काम ही सिर्फ नफरत फैलाना है।

ग्यासपुरा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा भय और नफ़रत फैलाने वाली विभाजनकारी शक्तियों को नकारा है। इस बार भी खारिज करेंगे। पंजाब आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। इतिहास इसका गवाह है।

 

Have something to say? Post your opinion

 

More News

राहुल गांधी ने कहा, नेहरू की 'सत्य की खोज' ने उनकी राजनीतिक यात्रा को प्रेरित किया

राहुल गांधी ने कहा, नेहरू की 'सत्य की खोज' ने उनकी राजनीतिक यात्रा को प्रेरित किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मिंटो ब्रिज का निरीक्षण किया, ‘शून्य जलभराव’ के लिए उपाय सुझाए

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मिंटो ब्रिज का निरीक्षण किया, ‘शून्य जलभराव’ के लिए उपाय सुझाए

सीबीआई ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के रायपुर स्थित आवास पर छापेमारी की

सीबीआई ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के रायपुर स्थित आवास पर छापेमारी की

ईडी मामला: अनुराग ठाकुर ने नेशनल हेराल्ड को 'कांग्रेस का एटीएम' बताया

ईडी मामला: अनुराग ठाकुर ने नेशनल हेराल्ड को 'कांग्रेस का एटीएम' बताया

परिवार को न्याय मिलेगा: किशोर की हत्या पर दिल्ली सीएम<script src="/>

परिवार को न्याय मिलेगा: किशोर की हत्या पर दिल्ली सीएम

जिस गुरपतवंत पन्नू ने अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ने की धमकी दी उसने बाजवा का समर्थन किया है, कांग्रेस इस पर अपना रुख स्पष्ट करें

जिस गुरपतवंत पन्नू ने अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ने की धमकी दी उसने बाजवा का समर्थन किया है, कांग्रेस इस पर अपना रुख स्पष्ट करें

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री सिरसा ने गाजीपुर लैंडफिल में कचरा कम करने के काम की समीक्षा की

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री सिरसा ने गाजीपुर लैंडफिल में कचरा कम करने के काम की समीक्षा की

राहुल गांधी 21 अप्रैल से दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर जाएंगे

राहुल गांधी 21 अप्रैल से दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर जाएंगे

मुर्शिदाबाद हिंसा में मारे गए पिता-पुत्र के परिवार ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे को ठुकरा दिया

मुर्शिदाबाद हिंसा में मारे गए पिता-पुत्र के परिवार ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे को ठुकरा दिया

दिल्ली मेयर चुनाव की तैयारियां जोरों पर

दिल्ली मेयर चुनाव की तैयारियां जोरों पर

  --%>