खन्ना, 5 जुलाई
खन्ना में नेशनल हाईवे पर भादला पुल के पास शंभू बॉर्डर पर धरना देकर लौट रहे दो किसानों के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक किसान सुखविंदर सिंह निवासी रंगार नंगल, गुरदासपुर की मौत हो गई और दूसरा बलजीत सिंह गंभीर। घायल का खन्ना सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह जानकारी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि ये किसान 10 दिनों तक धरना देने के बाद वापस जा रहे थे, तभी आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे वे हादसे का शिकार हो गए।