पंजाबी

आरआईएमटी यूनिवर्सिटी, मंडी गोबिंदगढ़ के छात्रों ने की आर्ट म्यूजियम चंडीगढ़ की कलात्मक यात्रा

September 17, 2024

श्री फतेहगढ़ साहिब/17 सितंबर:
(रविंदर सिंह ढींडसा)

आरआईएमटी यूनिवर्सिटी, मंडी गोबिंदगढ़ के ललित कला विभाग द्वारा 14 सितंबर ,2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित आर्ट म्यूजियम में एक शैक्षणिक व‌ कलात्मक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को ऐतिहासिक और समकालीन कला रूपों से परिचित कराना था, जिससे वे महत्वपूर्ण कलाकृतियों का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकें।इस संग्रहालय में गांधार और मथुरा कला शैली की प्रभावशाली मूर्तियों का संग्रह प्रदर्शित किया गया। छात्रों ने गांधार की ग्रीक-बौद्ध शैली और मथुरा की स्वदेशी भारतीय शैली के विभिन्न रूपों को समझा।छात्रों ने मिनिएचर पेंटिंग्स पहाड़ी, मुगल और राजस्थानी शैली की लघु चित्रकला का अवलोकन किया। इन चित्रों में दिखाए गए जटिल विवरण और प्रतीकों ने छात्रों के बीच पारंपरिक तकनीकों और सांस्कृतिक महत्व पर गहन चर्चा को प्रेरित किया। वहीं आधुनिक भारतीय कलाकारों की समकालीन कलाकृतियों ने छात्रों को नए दृष्टिकोण और माध्यमों से रूबरू कराया। इसने उन्हें समझने का अवसर दिया कि आधुनिक कला किस प्रकार वर्तमान सामाजिक मुद्दों के साथ जुड़ी हुई है।इस यात्रा ने छात्रों को भारतीय कला के विविध रूपों, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संदर्भों तथा समकालीन कला की नवीन प्रवृत्तियों के बारे में व्यापक समझ प्रदान की। इस प्रकार की शैक्षिक यात्राएँ छात्रों की शैक्षणिक यात्रा को और समृद्ध करने में सहायक सिद्ध होंगी।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

  --%>