पंजाबी

पंजाब ने पारंपरिक खनन स्रोतों से हटकर बहुमूल्य खनिजों की खोज के प्रयासों को तेज़ करने का लक्ष्य रखा

September 20, 2024

चंडीगढ़, 20 सितंबर:

पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज खनन और भूविज्ञान के क्षेत्र में काम कर रही सरकारी और निजी कंपनियों को आह्वान किया कि राज्य में रेत, बजरी और गिट्टका जैसे खनिजों से हटकर अन्य कीमती खनिज पदार्थों की खोज की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

खनन और भूविज्ञान विभाग द्वारा नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (एन.एम.ई.टी.) के सहयोग से "खनिजों की खोज" विषय पर आयोजित कार्यशाला के दौरान बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने हाल ही में की गई खोजों के बारे में जानकारी दी और इस क्षेत्र में अन्य खनिजों की संभावनाओं पर ज़ोर दिया।

पंजाब सरकार के भूविज्ञानियों द्वारा जुलाई 2022 में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट का हवाला देते हुए श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि विज्ञानियों द्वारा श्री मुक्तसर साहिब ज़िले के गाँव कबरवाला में 6 मिलियन टन पोटेशियम की खोज की गई है।

उन्होंने कहा कि पोटेशियम का अधिकांश उपयोग उर्वरकों के लिए किया जाता है और देश में 99% पोटाश का आयात होता है। उन्होंने बताया कि इन खोजों के अनुसार पंजाब देश का चौथा राज्य है जहां पोटेशियम पाया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार केवल रेत और बजरी की लोगों को सस्ती आपूर्ति पर ही ध्यान नहीं दे रही, बल्कि इस क्षेत्र में नई खोजों को भी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए और निजी कंपनियों के माध्यम से भी खोज कार्य करवाने के लिए यह समागम आयोजित किया गया है।

उन्होंने सरकारी और निजी क्षेत्र के भूविज्ञानियों से अपील की कि वे कीमती खनिजों की खोज पर विशेष ध्यान दें, जिससे पंजाब आर्थिक रूप से और मज़बूत होगा और राज्य और देश की प्रगति होगी।

कैबिनेट मंत्री ने इस क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए विभाग के अधिकारियों को भारत सरकार के खनन मंत्रालय के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का निर्देश भी दिया ताकि खोज कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

इस कार्यशाला में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा खनन और भूविज्ञान विभाग के सचिव श्री गुरकिरत किरपाल सिंह, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के डी.डी.जी. डॉ. श्रीमती गुप्ता, सुपरिंटेंडिंग भूवैज्ञानिक एन.एम.ई.ट, खनन मंत्रालय श्रीमती अंजू सी.एस. और श्री हरिंदरपाल सिंह बेदी, मुख्य अभियंता, माइनिंग, पंजाब भी उपस्थित थे।

कार्यशाला के पहले तकनीकी सत्र का संचालन जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक श्री ए.के. तलवार ने किया। उन्होंने पंजाब में पोटाश के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा की गई खोज के बारे में बात की और पंजाब में पोटाश की खोज की वर्तमान और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की।

दूसरे तकनीकी सत्र का संचालन जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की निदेशक श्रीमती अपराजिता भट्टाचार्य ने किया। उन्होंने "पर्यावरण अध्ययन के लिए नेशनल जियो कैमिकल मैपिंग" विषय पर व्याख्यान दिया। इसके बाद एन.पी.ई.एज़ और अन्य विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ भी बातचीत भी की गई।

 
 
 
 
 
 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

परम पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज के आगामी सत्संग के लिए निमंत्रण कार्ड वितरण

परम पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज के आगामी सत्संग के लिए निमंत्रण कार्ड वितरण

कांग्रेस नेता और बरनाल एमसी अध्यक्ष गुरजीत सिंह रामनवासिया और सामाजिक कार्यकर्ता कुलवंत सिंह आप में हुए शामिल

कांग्रेस नेता और बरनाल एमसी अध्यक्ष गुरजीत सिंह रामनवासिया और सामाजिक कार्यकर्ता कुलवंत सिंह आप में हुए शामिल

डीबीयू प्लेसबो क्लब द्वारा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन

डीबीयू प्लेसबो क्लब द्वारा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन

पंजाब में 20 अक्टूबर से पहले पंचायत चुनाव होंगे.

पंजाब में 20 अक्टूबर से पहले पंचायत चुनाव होंगे.

बीएमडब्ल्यू पंजाब में अपने पार्ट्स का निर्माण करने के लिए पूरी तरह तैयार: सीएम मान

बीएमडब्ल्यू पंजाब में अपने पार्ट्स का निर्माण करने के लिए पूरी तरह तैयार: सीएम मान

डीबीयू अग्रीम क्लब द्वारा मनाया गया विश्व बांस दिवस

डीबीयू अग्रीम क्लब द्वारा मनाया गया विश्व बांस दिवस

पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निगरानी में हैं, उनकी हालत ठीक है: सूत्र

पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निगरानी में हैं, उनकी हालत ठीक है: सूत्र

देश भगत विश्वविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा दौरान करवाए चित्रकला मुकाबले

देश भगत विश्वविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा दौरान करवाए चित्रकला मुकाबले

देश भगत विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रपति भवन के बगीचों का दौरा किया

देश भगत विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रपति भवन के बगीचों का दौरा किया

आरआईएमटी यूनिवर्सिटी, मंडी गोबिंदगढ़ के छात्रों ने की आर्ट म्यूजियम चंडीगढ़ की कलात्मक यात्रा

आरआईएमटी यूनिवर्सिटी, मंडी गोबिंदगढ़ के छात्रों ने की आर्ट म्यूजियम चंडीगढ़ की कलात्मक यात्रा

  --%>