पंजाबी

सीएम मान ने अपने ओएसडी ओंकार सिंह को पद से हटा दिया

September 23, 2024

चंडीगढ़, 23 सितंबर

सीएम भगवंत मान ने अपने ओएसडी ओंकार सिंह को पद से हटा दिया है. जानकारी के मुताबिक, ओंकार सिंह पंजाब मंडी बोर्ड में कॉन्ट्रैक्ट पर थे.

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्रिमंडल में आज फेरबदल होने जा रहा है। सीएम भगवंत ने अपने कैबिनेट से 4 मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है. उनकी जगह 5 विधायकों को नया मंत्री बनाया जाएगा. ये विधायक आज शाम 5 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे.

करीब 3 महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब सरकार की कैबिनेट में फेरबदल तय माना जा रहा था, लेकिन जालंधर विधानसभा उपचुनाव के कारण इसमें देरी हुई. अब हरियाणा विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव से ठीक पहले इस बदलाव ने सभी को चौंका दिया है.

कैबिनेट में यह फेरबदल मंत्रियों के प्रदर्शन और उनके क्षेत्रों की रिपोर्ट को देखकर किया जा रहा है. इसके साथ ही नए चेहरों को शामिल कर जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखा जा रहा है और उन्हें बड़े जिलों की कमान सौंपी गई है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महेंद्र भगत को मंत्री बनाकर जालंधर की जनता को रिटर्न गिफ्ट दिया है। क्योंकि उपचुनाव के दौरान उन्होंने लोगों से कहा था कि अगर आप महेंद्र भगत को विधायक बनाओगे तो मैं खुद उन्हें मंत्री बना दूंगा. आज शाम राजभवन में पांच नए मंत्री शपथ लेंगे.

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

  --%>