पंजाबी

भाजपा का सदस्यता अभियान फेल होने पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया

November 28, 2024

चंडीगढ़, 28 नवंबर 

भारतीय जनता पार्टी का पंजाब में सदस्यता अभियान फेल होने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि पंजाब के लोगों ने भाजपा की नफरत और समाज को बांटने वाली राजनीति को खारिज कर दिया है।

नील गर्ग ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 30 लाख सदस्य बनाने का था लेकिन उसका 10 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो पाया। इसका सबसे बड़ा कारण है कि पंजाब के लोग भाजपा के असली चरित्र को समझ चुके हैं। लोगों का अब भाजपा पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं रहा। खुद भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ पार्टी के क्रियाकलापों से नाराज़ हैं, इसलिए भाजपा पंजाब में नेतृत्व विहिन हो गई है।

गर्ग ने कहा कि भाजपा सिर्फ पंजाब के किसानों को ही परेशान नहीं कर रही है। अब वह यहां व्यापारिक समुदाय के लोगों को भी परेशान करने लगी है। इस बार धान की खरीद के समय पंजाब के आढ़तियों और राइस शेलर मालिकों को जानबूझकर परेशान किया गया।  
इसलिए शहरी क्षेत्रों में भी उसका वोट बहुत कम हो गया है।

उन्होंने कहा कि शहरी वोटर जो कभी भाजपा के मजबूत समर्थक माने जाते थे, अब उससे छिटक गए हैं। हाल के उपचुनावों में भाजपा को शहरी इलाका गिद्दड़बाहा में सिर्फ 5 प्रतिशत और डेरा बाबा नानक में मात्र 4 प्रतिशत वोट मिले। बरनाला में उसके उम्मीदवार की अपनी छवि के कारण कुछ वोट पड़ गए। लेकिन उपचुनाव में यह स्पष्ट हो गया कि अब पंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं बचा है। 

उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा का बहुत बुरा हाल होने वाला है। केन्द्र की भाजपा सरकार पंजाब के हजारों करोड़ रुपए फंड रोक रखी है जिसके कारण गांवों और शहरों में विकास के काम बाधित है। लोग परेशान हो रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार सुन नहीं रही है। इसलिए उसका सदस्यता अभियान फेल होना ही था। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

नील गर्ग ने कहा कि भाजपा को अपने पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ की बातों पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए और पंजाब के प्रति अपना नजरिया तुरंत बदलना चाहिए। अगर यही नजरिया रहा तो पंजाब में भाजपा का हाल और बुरा होगा।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

आइए, हम अपने युवाओं को नशे से बचाने और नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए मिलकर काम करें - अरोड़ा

आइए, हम अपने युवाओं को नशे से बचाने और नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए मिलकर काम करें - अरोड़ा

विश्व जागरता मिशन की कोशिशों से हरबंस सिंह चीमा ने मृत्यु के बाद आँखें दान की 

विश्व जागरता मिशन की कोशिशों से हरबंस सिंह चीमा ने मृत्यु के बाद आँखें दान की 

देश भगत यूनिवर्सिटी द्वारा महिला जागरूकता मुहिम पर पांच दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन  

देश भगत यूनिवर्सिटी द्वारा महिला जागरूकता मुहिम पर पांच दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन  

बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में 29वीं एथलेटिक मीट संपन्न

बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में 29वीं एथलेटिक मीट संपन्न

अमृतपाल को लोकसभा से 54 दिन की छुट्टी दी गई, केंद्र ने हाईकोर्ट को बताया

अमृतपाल को लोकसभा से 54 दिन की छुट्टी दी गई, केंद्र ने हाईकोर्ट को बताया

मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर के मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल को समय पर पूरा करने के आदेश

मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर के मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल को समय पर पूरा करने के आदेश

आप सांसद मलविंदर कंग ने सीमा पार से नशा तस्करी पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया

आप सांसद मलविंदर कंग ने सीमा पार से नशा तस्करी पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया

राणा अस्पताल, सिरहिंद में महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

राणा अस्पताल, सिरहिंद में महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देश भगत यूनिवर्सिटी ने नवाचार और स्टार्टअप पर ध्यान केंद्रित करते हुए राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस मनाया

देश भगत यूनिवर्सिटी ने नवाचार और स्टार्टअप पर ध्यान केंद्रित करते हुए राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस मनाया

डीएवी कॉलेज में

डीएवी कॉलेज में "कॉमर्सिया" - व्यापार एवं उद्यमिता उत्सव का आयोजन

  --%>