पंजाबी

अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा ने बाबा साहेब अंबेडकर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

December 06, 2024

चंडीगढ़, 6 दिसंबर 

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

शुक्रवार को दोनों आप नेता ने नाभा में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर अमन अरोड़ा ने कहा कि देश के लोगों को बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान के जरिए मौलिक अधिकार और अन्य कानूनी हक दिए। आज देश के जो भी लोग आम परिवार से उठकर मंत्री, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और अन्य संवैधानिक पदों पर पहुंचे हैं, वह बाबा साहब के बनाए संविधान के माध्यम से ही संभव हो सका है।

अरोड़ा ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर संविधान की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान के माध्यम से लोगों को दिए गए स्वतंत्रता के अधिकारों पर लगातार हमला कर रही है। यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद ख़तरनाक है। उन्होंने शंभू बॉर्डर पर किसानों के साथ हो रही पुलिस बर्बरता का उदाहरण दिया और हरियाणा सरकार के किसानों के प्रति घटिया व्यवहार को बताया।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने हमें संविधान के जरिए समानता और स्वतंत्रता का अधिकार दिया। उन्होंने खासतौर पर समाज के दबे-कुचले और दलित लोगों को आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक अधिकार दिलाया। डॉ अंबेडकर ने दलितों को इन संवैधानिक अधिकार देकर सामाजिक रूप से ऊपर उठाया और आर्थिक तौर भी मजबूत बनाया। इसके लिए हम सब उनके ऋणी हैं।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

  --%>