पंजाबी

डॉ. अंबेडकर पर अमित शाह की विवादित टिप्पणी के खिलाफ पंजाब भर में 'आप' का जोरदार प्रदर्शन!

December 20, 2024

चंडीगढ़, 20 दिसंबर

गृहमंत्री अमित शाह की संसद में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं ने शुक्रवार को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा की और इसे संविधान निर्माता का अपमान बताया।

आम आदमी पार्टी के जिला नेताओं, पदाधिकारियों, विधायकों व मंत्रीगणों ने पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जालंधर, पठानकोट, बठिंडा, मानसा, लुधियाना फरीदकोट मोगा सहित तमाम जिला मुख्यालयों के बाहर धरना प्रदर्शन किया और जिले के डिप्टी कमिश्नरों को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। आप नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के पुतले फूंके और उनके खिलाफ नारे लगाए।

ज्ञापन में पार्टी ने अमित शाह की टिप्पणी को देश के लोकतंत्र, संविधान और संविधान निर्माता का अपमान बताया और केंद्र सरकार से गृहमंत्री अमित शाह पर कार्रवाई करने एवं उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। आप नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर डॉ भीमराव अंबेडकर और उनके संविधान से नफरत करने का भी आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार बाबा साहब के बनाए संविधान को खत्म करना चाहती है।

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन जनता के बीच व्यापक गुस्से और आक्रोश को दर्शाता है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब के सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगाना सुनिश्चित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बाबा साहब को अपना राजनीतिक आदर्श मानते हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर अमित शाह के बयान के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं और उनपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों को से बात करते हुए आप नेताओं ने कहा कि अमित शाह अपने बयान से न सिर्फ भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है बल्कि उन्होंने ऐसा बोलकर पूरे दलित समाज का अपमान किया है। 

डॉ अंबेडकर ने समाज के दबे-कुचले और शोषित लोगों को संविधान के तहत राजनीतिक और सामाजिक अधिकार दिया एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। देश के दलित समाज के भीतर अमित शाह के बयान से निराशा का भाव फैला है। भारतीय जनता पार्टी को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए और दलित समुदाय से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

जालंधर के एक आप नेता ने कहा कि बेहद दुर्भाग्य की बात है कि देश के गृहमंत्री ने संसद में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का मजाक उड़ाया। लोकतंत्र के लिए इससे दुखद घटना और कुछ नहीं हो सकता।
भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है क्योंकि वह डॉ भीमराव अंबेडकर की सोच से डरती है। भाजपा को दलित समाज से भी नफरत है। वह मनुस्मृति का समर्थन करने वाली पार्टी है।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

  --%>