पंजाबी

धालीवाल ने भाजपा को दी चेतावनी, कहा - घटिया राजनीति बंद करें, नहीं तो बहुत महंगा पड़ेगा

October 22, 2024

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर

पंजाब की मंडियों में धान खरीद धीरे होने के कारण किसानों को हो रही दिक्कतों पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा की तीखी आलोचना की है। पार्टी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब के किसानों से किसान आंदोलन का बदला ले रही है।

'आप' पंजाब के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि देश के इतिहास में किसी भी केंद्र सरकार ने आज तक पंजाब के साथ इतना बुरा व्यवहार नहीं किया। धालीवाल ने भाजपा को चेतावनी दी कहा कि इस तरह की घटिया राजनीति बंद करें नहीं तो बहुत महंगा पड़ेगा। पंजाब में भाजपा को इसका बहुत नुकसान होगा। 

आप नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दोस्त अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है, ताकि किसान पूंजीपतियों पर निर्भर हो सके। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान मजदूर और आढ़ती परेशान हो रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार आंखें बंद करके बैठी हुई है। 

उन्होंने कहा कि कि केन्द्र सरकार ने किसानों से बदला लेने के लिए जानबूझकर गोदाम खाली नहीं करवाए। हमारे अधिकारियों ने कई बार केंद्रीय अधिकारियों को पत्र लिखें। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री के साथ मुलाकात की लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के किसानों और आढ़तियों के साथ खड़ी है। हमारी पूरी कोशिश है कि किसानों के फसल का एक-एक दाना उठाया जाए। मैं किसानों को सरकार की तरफ से भरोसा देता हूं कि आपको हम नुकसान नहीं होने देंगे। केन्द्र सरकार चाहे लाख साजिशें कर ले हम उनकी साजिशें सफल नहीं होने देंगे।

 

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

  --%>