पंजाबी

जानबूझकर किसानों को परेशान किया जा रहा, यह भाजपा की पंजाब के प्रति नफरत को दर्शाता है - मलविंदर कंग

October 22, 2024

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर 

पंजाब की अनाज मंडियों में किसानों को हो रही परेशानी को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जानबूझकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। यह भाजपा की पंजाब के प्रति नफरत को दर्शाता है। 

कंग ने कहा कि दरअसल भाजपा किसान आंदोलन को अभी तक पचा नहीं पाई है। वह पंजाब के किसानों से उसी का बदला ले रही है। भाजपा की केंद्र सरकार किसी न किसी बहाने अक्सर पंजाब के किसानों को तंग करने की कोशिश करती रहती है। इस बार भी वह यही कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह बेहद हैरानी की बात है कि एक साल में गोदाम खाली ही नहीं हुए, जबकि मंत्री और खुद मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात की। अधिकारियों ने कई बार पत्र लिखें, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि मंडियों में अनाज आने के बावजूद बेहद धीमी गति से लिफ्टिंग करना भाजपा के पंजाब के प्रति गलत और घटिया मंसूबों को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार को पंजाब के किसानों से इतनी ही दिक्कत थी तो वे छह महीने पहले बता देते तो किसान फसल ही नहीं लगाते। यह बेहद घटिया राजनीति है, इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।

कंग ने किसानों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सरकार आपके साथ खड़े हैं। आपके फसल का एक-एक दाना उठाया जाएगा। सरकार आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देगी।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

और ख़बरें

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

विशव जागृति मिशन 9 फरवरी 2025 को 26वां मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

पंजाब ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत 'बेस्ट स्टेट' और 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट' पुरस्कार जीते

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

यदि बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी - मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज को किया स्पष्ट

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

सेना में युवाओं की भर्ती बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार: पंजाब के मुख्यमंत्री

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

देश भगत ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लुधियाना पूर्वी तहसील का किया औचक दौरा, सीसीटीवी की भी जांच की

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

पंजाब की विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग को नजरअंदाज किया गया: वित्त मंत्री चीमा

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

आम आदमी पार्टी के रामपाल उप्पल बने फगवाड़ा के नए मेयर

  --%>