श्री फतेहगढ़ साहिब/31 मार्च :
(रविंदर सिंह ढींडसा)
डॉ. दीपिका सूरी को उनकी असाधारण उद्यमशीलता और सफलता के लिए पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया द्वारा आयरन लेडी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके साहस, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है।डॉ. दीपिका सूरी ने शून्य से शुरुआत करते हुए डॉ. हितेंद्र सूरी के साथ मिलकर राणा अस्पताल को उत्तर भारत में पाइल्स उपचार का भरोसेमंद नाम बनाया। उनके नेतृत्व में अस्पताल ने प्रोक्टोलॉजी के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। अपनी उद्यमशीलता को आगे बढ़ाते हुए, डॉ. दीपिका सूरी ने राणा हेरिटेज और रियासत-ए-राणा नामक दो सफल हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स स्थापित किए। पंजाब पर्यटन विभाग ने हाल ही में राणा हेरिटेज को पंजाब का सर्वश्रेष्ठ बैंक्वेट हॉल घोषित किया है।इस सफलता का जश्न मनाने और नवरात्रों के पावन अवसर पर ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए डॉ. दीपिका सूरी ने राणा अस्पताल की महिला स्टाफ के साथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। उनके साथ पूनम, दलजीत, मंजू, अमन, रमन, सिमरन, हरजीत, गुरजीत, गुरविंदर, जसपाल और पुष्पा उपस्थित रहीं। यह सम्मान डॉ. दीपिका सूरी की दूरदर्शिता, समर्पण और संघर्ष की मिसाल है, जो क्षेत्र की महिला उद्यमियों को प्रेरित करता है।