Friday, October 18, 2024  

ਪੰਜਾਬ

पंचायत चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आम आदमी पार्टी ने किया लोगों का धन्यवाद

October 16, 2024

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर 

पंचायत चुनावों में भारी संख्या में और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया है। पार्टी ने सफलतापूर्वक व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी जिला प्रशासन और राज्य चुनाव आयोग की भी तारीफ की।

बुधवार को पार्टी कार्यालय से जारी एक बयान में 'आप' पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान लोगों में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील का बहुत असर दिखा। राज्य के कुल 13237 पंचायतों में से करीब 3800 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए। वहीं 48 हजार से ज्यादा पंच निर्विरोध चुने गए। यह पंजाब में आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान की लोकप्रियता को दर्शाता है।

नील गर्ग ने कहा कि पंचायतें पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। राज्य के विकास में पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इसीलिए मान सरकार ने पंचायत चुनावों को पार्टी आधारित नहीं करवाने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने कहा भी था कि सरपंच पिंड का होना चाहिए पार्टी का नहीं। 

उन्होंने कहा कि कि मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक सर्वसम्मति से सरपंच चुने गए पंचायतों को 5 लाख रुपए का विशेष अनुदान सरकार की तरफ से मिलेगा। इससे गांव के विकास में मदद मिलेगी और तेजी आएगी। वहीं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से पंचायत चुनाव संपन्न होने से राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

 

ਕੁਝ ਕਹਿਣਾ ਹੋ? ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਪੋਸਟ ਕਰੋ

 

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ

पिछले महीने पंजाब के शिक्षा विभाग का फिनलैंड की टुर्कु यूनिवर्सिटी से ट्रेनिंग को लेकर हुआ था समझौता - शिक्षा मंत्री

पिछले महीने पंजाब के शिक्षा विभाग का फिनलैंड की टुर्कु यूनिवर्सिटी से ट्रेनिंग को लेकर हुआ था समझौता - शिक्षा मंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भगवान वाल्मीकि जी का अत्याधुनिक पैनोरमा समर्पित किया

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भगवान वाल्मीकि जी का अत्याधुनिक पैनोरमा समर्पित किया

आप ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ विरसा सिंह वल्टोहा की अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की

आप ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ विरसा सिंह वल्टोहा की अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की

बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के 354वें जन्म दिहाड़े पर धार्मिक समारोह आयोजित किया गया

बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के 354वें जन्म दिहाड़े पर धार्मिक समारोह आयोजित किया गया

राणा अस्पताल की 23वीं वर्षगांठ पर अस्पताल  में श्री अमृतवाणी का पाठ किया

राणा अस्पताल की 23वीं वर्षगांठ पर अस्पताल  में श्री अमृतवाणी का पाठ किया

अकाली दल ने विरसा सिंह वल्टोहा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया

अकाली दल ने विरसा सिंह वल्टोहा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया

उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल ने 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाया स्वछता पखवाड़ा

उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल ने 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाया स्वछता पखवाड़ा

पंजाब के मुख्यमंत्री का 13,400 किमी लिंक सड़कें बनाने का निर्देश

पंजाब के मुख्यमंत्री का 13,400 किमी लिंक सड़कें बनाने का निर्देश

पंजाब ग्राम पंचायत चुनाव: मतदान जारी, 1.05 लाख उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं

पंजाब ग्राम पंचायत चुनाव: मतदान जारी, 1.05 लाख उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं

देश भगत यूनीवरसिटी में अंतरिक्ष मलबे पर एक्सपर्ट टाक का आयोजन

देश भगत यूनीवरसिटी में अंतरिक्ष मलबे पर एक्सपर्ट टाक का आयोजन